सोनिया-राजीव गांधी के प्यार पर उठे सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, हेटर्स को दिया करारा जवाब

Published : Nov 19, 2026, 01:35 PM IST
sonakshi sinha

सार

राहुल गांधी के सोनिया-राजीव के प्यार पर दिए बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। जानिए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्यार भरे रिश्ते से जुड़ी बचपन की यादें साझा की थीं। राहुल गांधी की बातों के बाद सोशल मीडिया पर सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके प्यार जताने के अंदाज पर सवाल उठाए। अब सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसे लोगों पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके होने वाले बच्चों को भी भविष्य में अपने माता-पिता के बीच ऐसा ही प्यार देखने को मिल सकता है।

सोनिया-राजीव गांधी के रिश्ते पर सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?

  • दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'वोमानिया' (Woemaniyah) नाम के एक सोशल मीडिया पेज की पोस्ट शेयर की।
  • इस पोस्ट में सवाल उठाया गया था कि आखिर कुछ लोगों को इस बात से परेशानी क्यों है कि सोनिया गांधी परिवार के साथ खाना खाते समय राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं।
  • पोस्ट में लिखा था, "तो अब कुछ लोग इसलिए बौखला रहे हैं क्योंकि सोनिया गांधी लंच के समय राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं? सोचिए, आपके छोटे से दिमाग में कितनी कम बातें चल रही हैं!
  • आप प्यार से रहित और पितृसत्तात्मक सोच वाली शादियों से इतने प्रभावित हैं कि पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति गहरा प्यार आपको कोई सामाजिक अपराध जैसा लगता है।"
  • इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बाप रे! मेरे होने वाले बच्चों को तो पता ही नहीं है कि आगे क्या होने वाला है। तैयार हो जाओ बच्चों (चाहे आप अभी कहीं भी हों!)।”
  • इसके साथ ही सोनाक्षी ने हंसने वाले कई इमोजी भी शेयर किए। उनकी इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते पर हो रही आलोचना के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी

  • सोनाक्षी सिन्हा ने जून 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
  • शुरुआत में सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को निजी रखा था। सोनाक्षी पहले भी कह चुकी हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी को लोगों की अनावश्यक चर्चा और बुरी नजर से बचाकर रखना चाहती थीं।
  • शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल शेयर करते रहते हैं।
  • कभी छुट्टियों की तस्वीरें तो कभी एक-दूसरे के साथ मस्ती और प्यार भरे अंदाज में नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

राहुल ने सुनाई थी सोनिया-राजीव गांधी की लव स्टोरी

  • सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते को लेकर यह चर्चा 16 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद शुरू हुई थी। यह कार्यक्रम सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के लॉन्च का था।
  • इस दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी बचपन की कुछ यादें साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता एक-दूसरे के प्रति खुलकर प्यार जताते थे।
  • राहुल ने कहा था, "हर खाने के समय, पापा वहां होते थे और पापा की गोद में मम्मा बैठी होती थीं। मुझे लगता था कि यह एक आम बात है।
  • फिर जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता, तो देखता कि उनके माता-पिता एक-दूसरे की गोद में नहीं बैठे हैं। मैं उनसे पूछता कि यह क्या हो रहा है? तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं..हम तो इसी माहौल में पले-बढ़े हैं।"
  • राहुल ने यह भी बताया था कि सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के 'वर्सिटी' (Varsity) रेस्तरां में हुई थी।
  • उन्होंने अपने माता-पिता की प्रेम कहानी से जुड़ी इस जगह को देखने के लिए कई साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां का दौरा भी किया था।

राहुल गांधी ने बताया था सोनिया-राजीव के बीच हुई पहली अनबन का किस्सा

  • कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि एक बार उन्होंने सोनिया गांधी और राजीव गांधी को आपस में बहस करते हुए देखा था।
  • राहुल के मुताबिक, यह अनबन उस समय हुई थी, जब राजीव गांधी फोन पर अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे और सोनिया गांधी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे। राहुल ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि उनके माता-पिता के बीच भी कभी-कभी ऐसी छोटी-मोटी बातें होती थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chiranjeevi: चिरंजीवी को धमकाकर घर से खाना मंगवाती थी ये हीरोइन, जानें कौन है वो
Ye Prem Mol Liya: आयुष्मान ही क्यों थे सूरज बड़जात्या की पहली पसंद? हुआ खुलासा