Peddi Advance Booking: रिलीज से 2 हफ्ते पहले ही 'पेद्दी' का धमाका, एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों

Published : May 20, 2026, 03:00 PM IST
Peddi Advance Booking Report

सार

Peddi Advance Booking Report: राम चरण की मोस्ट अवैटेड फिल्म Peddi रिलीज से पहले ही अमेरिका में जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ट्रेलर रिलीज के बाद इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है। ओवरसीज मार्केट में बढ़ती डिमांड ने फिल्म को जून 2026 की सबसे चर्चित साउथ रिलीज में शामिल कर दिया है।

राम चरण की अगली बड़ी फिल्म 'पेद्दी' रिलीज से पहले ही ओवरसीज मार्केट में मजबूत माहौल बना चुकी है। 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा की एडवांस बुकिंग अमेरिका में शुरू हो चुकी है और लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रेड सर्किट और सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स ने इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद फिल्म का बज और तेज हो गया। ग्रामीण बैकड्रॉप, एक्शन और इमोशनल टच वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

रिलीज से पहले अमेरिका में गरजा ‘पेद्दी’ का नाम

Peddi को लेकर विदेशों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासतौर पर अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की USA प्रीमियर एडवांस सेल्स करीब 3 लाख 77 हजार डॉलर तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा नॉर्थ अमेरिका की कुल एडवांस बुकिंग लगभग 4 लाख 12 हजार डॉलर बताई जा रही है। भारतीय करेंसी में यह आंकड़ा करीब 3.95 करोड़ रुपए के आसपास बैठता है। रिलीज में अभी दो हफ्ते से ज्यादा समय बाकी होने के बावजूद इन आंकड़ों ने ट्रेड सर्किट का ध्यान खींच लिया है।

यह भी पढ़ें : Dragon के लिए Jr NTR फीस कितनी? 25 साल में कैसे हुआ 3750 फीसदी का इजाफा

ट्रेलर के बाद बढ़ा फिल्म का हाईप

18 मई को रिलीज हुए 'पेद्दी' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। फिल्म का ग्रामीण बैकड्रॉप, स्पोर्ट्स एक्शन और राम चरण का अलग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। ट्रेलर में दिखाई गई इमोशनल और मास अपील वाली झलकियों ने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना हैं, जबकि इसका संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर पैन इंडिया स्तर पर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

'पेद्दी' स्टार कास्ट बनी सबसे बड़ा आकर्षण

'पेद्दी' में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज बैनर के तहत किया है। इसके साथ ही मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इस प्रोजेक्ट को प्रेजेंट कर रहे हैं। बड़े सितारों और तकनीकी टीम की वजह से फिल्म को साल की सबसे चर्चित तेलुगु फिल्मों में गिना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Peddi Vilain : राम चरण की ‘पेद्दी’ में कौन बना खतरनाक विलेन? पहली बार कर रहा साउथ में काम

'पेद्दी' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नज़र

ओवरसीज मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिलने के बाद अब इंडस्ट्री की नजर फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई है। अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो 'पेद्दी' अमेरिका में राम चरण की बड़ी ओपनर्स में शामिल हो सकती है। आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह तय करेंगे कि फिल्म रिलीज के पहले दिन कितना बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dragon Teaser में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, अब तक कितनी फिल्मों में किया काम?
Dragon के लिए Jr NTR फीस कितनी? 25 साल में कैसे हुआ 3750 फीसदी का इजाफा