
राम चरण की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। आलम यह है कि अगर पेड प्रीव्यूज के आंकड़ों को मिला लिया जाए तो यह फिल्म 100 करोड़ रुपए की ओपनिंग के करीब पहुंच गई है। फिल्म के मूल यानी तेलुगु वर्जन को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जबकि बाकी वर्जनों को संघर्ष करना पड़ रहा है। 'पेद्दी' को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में देखने को मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी।
Sacnilk की लेटेस्ट लाइव रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 51.0 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखे गए थे, जिनसे इस फिल्म की कमाई लगभग 18.50 करोड़ रुपए हुई थी। कुल मिलाकर भारत में इस फिल्म का नेट ओपनिंग कलेक्शन लगभग 69.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। जबकि इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 30 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्रॉस 112.49 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : Peddi Movie Review: राम चरण की 'पेद्दी' इमोशन का तूफान या स्लो ड्रामा, पढ़ें फुल रिव्यू
'पेद्दी' मूल रूप से तेलुगु भाषा की फिल्म है। लेकिन इसे पैन इंडिया पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म के सभी वर्जनों की कमाई इस प्रकार रही :-
'पेद्दी' तेलुगु वर्जन : 47.20 करोड़ रुपए
'पेद्दी' हिंदी वर्जन : 3 करोड़ रुपए
'पेद्दी' तमिल वर्जन : 45 लाख रुपए
'पेद्दी' कन्नड़ वर्जन : 25 लाख रुपए
'पेद्दी' मलयालम वर्जन : 10 लाख रुपए
यह भी पढ़ें : राम चरण की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, क्या 'पेद्दी' तोड़ेगी नं. 1 वाली का पहाड़ सा रिकॉर्ड?
रिलीज से पहले ही ‘पेद्दी’ ने 35 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग हासिल कर ली थी। भारत में 3.85 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे। फिल्म की कहानी एक ग्रामीण स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित है, जिसमें एक गांव की एकता और संघर्ष को खेलों के जरिए दिखाया गया है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।