
Film Peddi OTT Release Update: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी का इन दिनों मार्केट में जबरदस्त बज बना हुआ हैं। फिल्म देखने के लिए फैन्स पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि डायरेक्टर बुची बाबू सना की ये एक एक्शन थ्रिलर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल प्ले कर रही हैं। राम चरण के साथ जाह्नवी की ये पहली मूवी है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी सामने आई हैं।
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस महीने की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म पेड्डी बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले इसे अप्रैल में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब ये फिल्म 4 जून में रिलीज हो रही है। कुछ दिन पहले फिल्म निर्माताओं ने मुंबई में पेड्डी का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया था। राम और जाह्नवी यहां अपनी फिल्म की टीम के साथ मौजूद थे। इसी बीच फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी, ये जानकारी रिवील हो गई हैं। वृद्धि सिनेमाज और आईवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म पेड्डी का प्रीमियर शो 3 जून को होगा। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि ये जुलाई आखिरी में या अगस्त के पहले वीक में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
ये भी पढ़ें.. Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?
फिल्म पेड्डी एक तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखरन, सत्या, जॉन विजय, अजय घोष, उपेंद्र लिमे लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रुति हासन का एक आइटम नंबर भी देखने मिलेगा। 189 मिनट की इस फिल्म 350 करोड़ के बजट में तैयार किया है।
आपको बता दें कि पेड्डी राम चरण के करियर की 16वें फिल्म है। इसके पहले 2025 में आई उनकी फिल्म गेम चेंजर सुपरफ्लॉप रही थी। इसमें वे डबल रोल में नजर आए थे।फिल्म पेड्डी से उन्हें काफी उम्मीद हैं। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे RC17 में नजर आएंगे। फिलहाल इस मूवी का टाइटल तय नहीं है।
ये भी पढ़ें.. बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।