
बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली पूनम पांडे एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने अपने कंटेंट को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि लोग उनकी वीडियोज को लेकर भले ही अलग-अलग राय रखें, लेकिन वह अपने काम को एक अलग नजरिए से देखती हैं। इसी बातचीत में उन्होंने समाज में बढ़ते तनाव और अपराध जैसे मुद्दों को जोड़ते हुए एक बड़ा सुझाव भी रखा। साथ ही ट्रोलिंग पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि कई बार उन्हें भी पलटकर जवाब देने का मन करता है, लेकिन वह अपनी सीमाएं याद रखती हैं।
आरवीसीजे मूवीज से बातचीत में पूनम पांडे ने भारत में प्रॉस्टिट्यूशन को लीगल करने की बात कही। उन्होंने कहा, “मेरा एक वीडियो अगर किसी को शांत करने में मदद करता है, तो इसमें समस्या क्या है? बाहर क्राइम रेट क्या हो रहा है? भारत में प्रॉस्टिट्यूशन को लीगल करना चाहिए, फिर क्राइम रेट कितनी कम हो जाएगी...महिलाओं के खिलाफ अपराध।”
पूनम ने अपने कंटेंट को ‘बहुत बड़ी सोशल सर्विस’ बताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि काफी पुरुष तनाव और फ्रस्ट्रेशन से गुजरते हैं। उनके मुताबिक, लोग कई चीजों को समझ नहीं पाते और अलग-अलग परिस्थितियां सामने आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके वीडियोज जिस स्तर पर बनाए गए हैं, उनमें इरॉटिका को खूबसूरती से शूट किया गया है और वह इसे भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए एक तरह की सेवा मानती हैं।
Poonam Pandey is back with her absurd suggestions.
She says India should legalise prostitution, claiming it will reduce the crime rate against women 😭.
She also says, “My erotica video is doing a service to humanity, India, and the entire world. It helps men relax so that they… pic.twitter.com/OCKkSqPwTa— Chota Don (@choga_don) September 2, 2026
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कंटेंट को लेकर उन्हें लंबे समय से आलोचना और मजाक का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि उनके कुछ दोस्त और सेलिब्रिटी जानने वाले भी उन पर चुटकुले बनाते हैं, जबकि वे खुद उनका कंटेंट देखते हैं। पूनम ने कहा कि कुछ कमेंट्स पढ़कर उन्हें “बहुत गुस्सा” आता है। उन्होंने कहा, “कभी-कभी मेरा भी मन करता है कि मैं भी लिखूं, ‘तेरी मां की...’ फिर मैं सोचती हूं, पूनम, तुम्हारे कुछ स्टैंडर्ड हैं।”
ट्रोल करने वालों पर पलटवार करते हुए पूनम ने कहा, “जैसे भाई, तुम हो कौन? तुम कौन होते हो?” उन्होंने आगे कहा कि कई बार ऐसे कमेंट करने वालों के लिए उन्हें बुरा भी लगता है। उनके शब्दों में, “तुम्हारी हालत कितनी बुरी है, मुझे बुरा लगता है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो पूूनम पांडे को आखिरी बार ‘लॉक अप’ में देखा गया था। साल 2022 में आए इस रियलिटी शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।