‘हनुमान अंश’ चप्पल उतार कर देख रहे लोग, थिएटर बना 'मंदिर', देखें Viral Video

Published : Sep 05, 2026, 02:19 PM ISTUpdated : Sep 05, 2026, 02:20 PM IST
hanuman ansh

सार

‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों का वीडियो वायरल है, जिसमें लोग जूते-चप्पल उतारकर हनुमान चालीसा पढ़ते दिखे। फिल्म की आध्यात्मिक कहानी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार असर दिखा रही है।

'हनुमान अंश' मूवी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। यह मूवी ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रहा है, बल्कि दर्शकों को अंदर से प्रभावित कर रही है। सोशल मीडिया पर ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो थिएटर में जूते-चप्पल उतारकर मूवी देख रहे हैं। वो भक्ति भाव में डूबकर हनुमान चालीसा पढ़ते दिख रहे हैं।

थिएटर में दिखा अनोखा नजारा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों का अलग ही रूप देखने को मिला। हनुमान चालीसा बजने के दौरान कई लोग भावुक नजर आए और माहौल भक्तिमय हो गया। कुछ दर्शकों ने सम्मान में अपने जूते-चप्पल तक उतार दिए। यह वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दर्शकों का यह रिएक्शन दिखाता है कि फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक विषय लोगों को किस तरह इमोशन रूप से जोड़ रहा है। ऐसा ही कुछ 1975 में जब 'जय संतोषी मां' आई थी तो देखने को मिला था। उस वक्त भी थिएटर में लोग जूता-चप्पल उतार कर जाते थे।

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है मूवी

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में उनके आध्यात्मिक जीवन और हनुमान भक्ति को केंद्र में रखा गया है हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें फिल्म देखने के बाद थिएटर के बाहर लोग सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण करते दिखाई दिए।

और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ देखने नंगे पैर पहुंचा मुस्लिम शख्स! वायरल वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा असर

शुरुआत में धीमी कमाई करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने बाद में वर्ड ऑफ माउथ के दम पर रफ्तार पकड़ ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन भारत में लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 100 करोड़ के पास पहुंच गया है। इस मूवी के आगे बड़े बजट की ‘टॉक्सिक' दम तोड़ती दिख रही है।

इसे भी पढ़ें: 51 साल पहले 'हनुमान अंश' की तरह इस फिल्म ने मचाया था भौकाल, गाने आज भी बजते हैं घर-मंदिर में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर' से छीना नं. 1 का ताज, 5वें शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर लिखा नया इतिहास
Mirzapur The Movie OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे 'मिर्जापुर: द मूवी'? जानें पूरी डिटेल