मुंबईः संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद अब सबकी नजरें उनकी अगली फिल्म 'स्पिरिट' पर हैं। इस फिल्म में 'बाहुबली' फेम प्रभास लीड रोल में हैं, लेकिन हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। पहले खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा होंगी, लेकिन अब 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई और प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने इस पर से पर्दा उठा दिया है।
प्रणय ने बताया है कि दीपिका पादुकोण अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा क्यों नहीं हैं। उनके मुताबिक, इसके पीछे दो बड़ी वजहें थीं। पहली, दीपिका की टीम ने कथित तौर पर फिल्म की कहानी मीडिया में लीक कर दी थी। दूसरी और सबसे बड़ी वजह थी पैसों को लेकर उनकी मांग।
प्रणय रेड्डी वांगा के अनुसार, जब दीपिका पादुकोण को फिल्म की कहानी सुनाई गई, तो उसके कुछ ही समय बाद नरेशन से जुड़ी बातें मीडिया में आ गईं। इस बात से फिल्म की टीम खुश नहीं थी। हालांकि, ये सिर्फ एक छोटा कारण था। असल मुद्दा तो तब खड़ा हुआ जब फीस की बात आई। प्रणय ने खुलासा किया कि दीपिका की टीम ने फीस के तौर पर फिल्म के कुल मुनाफे में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की थी। यह मांग सुनकर 'स्पिरिट' के मेकर्स हैरान रह गए। उनके लिए यह एक गैर-वाजिब मांग थी, जिसे वे मानने को तैयार नहीं थे।
मेकर्स का कहना था कि वे दीपिका की फीस बढ़ाने के लिए तैयार थे, लेकिन प्रॉफिट शेयरिंग के लिए बिल्कुल नहीं। अब इसे क्या ही कहा जाए, इसी मांग के चलते दीपिका के हाथ से यह बड़ी फिल्म निकल गई। फिलहाल, फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश जारी है।
'स्पिरिट' एक कॉप एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें प्रभास एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 'एनिमल' की जबरदस्त कामयाबी के बाद वांगा ब्रदर्स किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। उनका कहना है कि वे एक अच्छी फिल्म बनाने पर फोकस कर रहे हैं और किसी भी तरह की ऐसी शर्त मानने को तैयार नहीं हैं जो उन्हें सही न लगे। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब देखना होगा कि प्रभास के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।