प्रभास की फिल्म द राजा साब हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है फिर भी मूवी ने इंडियन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। फिल्म की रिलीज को 3 दिन ही हुए हैं। इसके डायरेक्टर मारुति हैं।
प्रभास की फिल्म द राजा साब में 3 हीरोइन है, लेकिन हम यहां उस हीरोइन की बात कर रहे हैं, जिसका करियर सुपर फ्लॉप है। इस हसीना ने अभी तक 9 फिल्मों में काम किया है और इनमें से सिर्फ 1 हिट हो पाई है। जानते हैं इस हीरोइन के बारे में…
25
द राजा साब की हीरोइन निधि अग्रवाल
फिल्म द राजा साब में निधि अग्रवाल लीड रोल प्ले कर रही हैं। निधि ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में आई फिल्म मुन्ना माइकल से की थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ उनके हीरो थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी। इसके बाद निधि ने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख किया।
निधि अग्रवाल ने 2018 में आई फिल्म सव्यसाची से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस मूवी में उनके साथ नागा चैतन्य लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद वे मिस्टर मजनूं, ईश्वरन, भूमि, हीरो, कलागा थलाइवन, हरि हरा वीरा मल्लू जैसी फिल्मों में नजर आई। हालांकि, इसनें से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई।
45
निधि अग्रवाल एकमात्र हिट
निधि अग्रवाल की एकमात्र हिट फिल्म आईस्मार्ट शंकर हैं। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। राम पोथिनेनी, सत्यदेव, नाभा नटेश के साथ वाली इस फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने 85 करोड़ का बिजनेस किया था।
55
फिल्म द राजा साब
निधि अग्रवाल की फिल्म द राजा साब ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस मूवी का बजट 450 करोड़ है। फिल्म में निधि के साथ मालविरा मोहनन और रिद्धि कुमार लीड एक्ट्रेस हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।