प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह

Published : Feb 08, 2026, 10:45 PM IST

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' से एक और बड़े स्टार की विदाई हो गई है। हैदराबाद में फिल्माई जा रही यह एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म बड़े बजट और स्टार पावर के अलावा अन्य वजहों से भी सुर्खियों में है। 

PREV
17

OTT Play की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास स्टारर स्प्रिट से राष्ट्रीय पुरस्कार विनर साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज, जो इस फिल्म के लीड एक्टर के रूप में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, कथित तौर पर उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है।

27

 'स्पिरिट' से उनके जुड़ाव ने शुरुआत से ही काफी चर्चा बटोरी थी, खासकर फिल्म के लॉन्च वीडियो में उनकी दमदार आवाज के बाद। इससे एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली किरदार का संकेत मिला था।

37

हालांकि, हालिया खबरों से संकेत मिलता है कि सेट पर अप्रत्याशित मोड़ आ गया है। खबरों के मुताबिक, प्रकाश राज और वांगा के बीच स्क्रिप्ट और एक खास सीन के पिक्चराइजेशन को लेकर तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि एख्टर और फिल्म मेकर के बीच तनाव पैदा हो गया।

47

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक्टर के व्यवहार संबंधी समस्याएं प्रोडक्शन टीम को रास नहीं आईं, जिसके चलते मेकर ने दिग्गज एक्टर से अलग होने का फैसला लिया गया। हालांकि, प्रकाश राज और फिल्म निर्माताओं में से किसी ने भी अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

57

प्रकाश राज को लेकर कई सारी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वे कभी सेट पर टाइम से नहीं आते, सुबह की शिफ्ट में शाम को पहुंचते हैं। वहीं वे फिल्म के प्रोडक्शन में पूरी दखलअंदाजी करते हैं। अब ये सवाल उठ रहा है कि उनकी इन आदतों से परेशान फिल्म मेकर ने क्या उन्हें बाहर कर दिया है।

67

 इससे पहले, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर आठ घंटे के वर्किंग की डिमांड को लेकर हुए मतभेदों की वजह से उन्हें इस फिल्म से बार कर दिया गया था। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के प्लॉट पर कुछ बिंदुओं पर दीपिका को आपत्ति थी।

77

दीपिका पादुकोण को 'कल्कि 2898 ईस्वी' के सीक्वल से  निकाल दिया गया है। वहीं  बात स्प्रिट में  दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories