Batwara 1947 से प्रिटी जिंटा की दमदार वापसी, क्या करियर की पहली ₹100 करोड़ी फिल्म देगी एक्ट्रेस?

Published : Aug 06, 2026, 09:20 AM IST
Batwara 1947 Preity zinta

सार

प्रिटी जिंटा 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस मूवी के साथ ही वो अपने करियर की पहली ₹100 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म दे सकती हैं। अभी तक उनकी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म 'कोई मिल गया' है।

Batwara 1947 Preity Zinta Comeback: प्रिटी जिंटा 2000 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, मासूम मुस्कान और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, समय के साथ उन्होंने फिल्मों में काम कम कर दिया और शादी के बाद अपने पति के साथ अमेरिका में बस गईं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और परिवार को प्राथमिकता देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन अब लंबे गैप के बाद प्रिटी जिंटा फिल्म 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं।

'बंटवारा 1947' से प्रिटी जिंटा को बड़ी उम्मीदें

प्रिटी जिंटा की यह फिल्म साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में वह एक बार फिर सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। यह पीरियड ड्रामा भारत के विभाजन (Partition) की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म के विषय, स्टारकास्ट और मेकर्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

क्या मिलेगी करियर की पहली ₹100 करोड़ी फिल्म?

'बंटवारा 1947' से सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आसानी से ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। आज के समय में 100 करोड़ का आंकड़ा आम बात लग सकता है, लेकिन प्रिटी जिंटा के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर होगा। करीब दो दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर के बावजूद उनकी अब तक कोई भी हिंदी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का नेट कलेक्शन नहीं कर पाई है। अगर 'बंटवारा 1947' यह उपलब्धि हासिल करती है, तो यह उनके करियर की पहली 100 करोड़ वाली फिल्म होगी।

'गदर 2' जैसी सफलता की उम्मीद

ट्रेड सर्कल का मानना है कि जिस तरह 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, उसी तरह 'बंटवारा 1947' से भी बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के साथ सनी देओल की लोकप्रियता, राजकुमार संतोषी का निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस का नाम जुड़ा होने से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

प्रिटी जिंटा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन-सी है?

फिलहाल प्रिटी जिंटा के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कोई... मिल गया' है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹46.96 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और बड़ी हिट साबित हुई थी। माना जा रहा है कि 'बंटवारा 1947' इस रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ सकती है।

प्रीति जिंटा की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट इंडिया कलेक्शन)

फिल्मनेट कलेक्शन
कोई... मिल गया₹46.96 करोड़
कभी अलविदा ना कहना₹44.65 करोड़
वीर-ज़ारा42.40 करोड़
कल हो ना हो₹42.30 करोड़
झूम बराबर झूम₹38.85 करोड़

'बंटवारा 1947' से बदल सकती है प्रीति जिंटा के करियर की तस्वीर

लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं प्रिटी जिंटा के लिए 'बंटवारा 1947' सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि उनके करियर का अहम पड़ाव भी है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती है, तो यह न सिर्फ उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी, बल्कि उन्हें पहली बार ₹100 करोड़ क्लब में भी शामिल कर सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Release Date से उठा पर्दा, 30 अक्टूवर या 8 नवम्बर नहीं, इस तारीख को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
पाकिस्तान में बौखलाहट भरने वाली सनी देओल की 8 फ़िल्में, एंट्री तक कर दी बैन!