पाकिस्तान में बौखलाहट भरने वाली सनी देओल की 8 फ़िल्में, एंट्री तक कर दी बैन!

Published : Aug 06, 2026, 08:18 AM IST
Sunny Deol Banned In Pakistan

सार

'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल फिर देशभक्ति वाले किरदार में चर्चा में हैं। जानिए उनकी 8 ऐसी फिल्में, जिनकी वजह से पाकिस्तान में उनकी एंट्री पर रोक लगने की बात कही जाती है।

सनी देओल इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने एक बार फिर उनके देशभक्ति वाले किरदारों की याद ताजा कर दी है। सनी देओल ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं, जिनमें उन्होंने भारतीय सेना, पुलिस अफसर या देश के लिए लड़ने वाले नायकों का किरदार निभाया। इन्हीं फिल्मों को लेकर लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा है कि पाकिस्तान में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। आइए जानते हैं उन 8 चर्चित फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उनकी 'देशभक्त हीरो' वाली पहचान को मजबूत किया।

1. 'बॉर्डर' (1997) ने कैसे बदली सनी देओल की छवि?

जे.पी. दत्ता निर्देशित 'बॉर्डर' 1971 के लोंगेवाला युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में सनी देओल ने महावीर चक्र विजेता मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया। फिल्म सुपरहिट रही और सनी देओल की देशभक्त अभिनेता वाली छवि को नई पहचान मिली।

2. 'गदर: एक प्रेम कथा' क्यों बनी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर?

अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल तारा सिंह के रोल में नजर आए। भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने पाकिस्तान पहुंचता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और आज भी सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें :'बंटवारा 1947' से पहले जानिए सनी देओल की 10 डिब्बाबंद फिल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हुईं

3. 'इंडियन' (2001) में क्या था खास?

एन. महाराजन निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल ने डीसीपी राजशेखर आजाद का किरदार निभाया। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की थी, जो देश के भीतर अपराधियों के साथ-साथ सीमा पार से आने वाले आतंकियों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है।

4. 'मां तुझे सलाम' का कौन-सा डायलॉग आज भी याद किया जाता है?

टीनू वर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल मेजर प्रताप सिंह बने थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इसका चर्चित संवाद—"दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।"—आज भी उनके सबसे लोकप्रिय डायलॉग्स में गिना जाता है।

5. 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' में कौन बने थे सनी देओल?

अनिल शर्मा की इस फिल्म में सनी देओल ने रॉ एजेंट अजय चक्रवर्ती की भूमिका निभाई। कहानी एक ऐसे जासूस की थी, जो देश विरोधी साजिशों को नाकाम करने के मिशन पर निकलता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

6. 'जो बोले सो निहाल' की कहानी क्या थी?

राहुल रवैल निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल पंजाब पुलिस के कांस्टेबल निहाल सिंह बने। कहानी एक ऐसे पुलिसकर्मी की थी, जिस पर देशद्रोह का आरोप लग जाता है और वह खुद को बेगुनाह साबित करने की लड़ाई लड़ता है। फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही।

यह भी पढ़ें : वो 6 फ़िल्में, जिनमें सनी देओल बने मुसलमान, एक हिट, 4 फ्लॉप, छठी रिलीज को तैयार

7. 'गदर 2' ने फिर क्यों मचाया तहलका?

2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में लौटे। इस बार कहानी अपने बेटे को पाकिस्तान से वापस लाने की थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

8. 'बॉर्डर 2' में फिर उधेड़ी पाकिस्तान की बखिया

2026 में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर सनी देओल पाकिस्तान की बखिया उधेड़ते नज़र आए। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 में आई 'बॉर्डर' की सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल फ़तेह सिंह कलेर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lock Upp2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी को इतने वोट से दिया मात, जीती 1करोड़ रुपए
सनी देओल की 'घायल' फिर से बड़े पर्दे पर, इस दिन होगी दोबारा रिलीज