OTT से अचानक हटाई गई ब्लॉकबस्टर फिल्म! वजह ऐसी कि जानते ही भड़क उठे लोग

Published : Aug 18, 2026, 04:27 PM IST
Premalu OTT Release

सार

OTT प्लेटफॉर्म से किसी फिल्म का अचानक हटना वाकई चौंकाने वाला होता है। खासकर तब, जबकि वह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो और दर्शक उसे बार-बार देख रहे हों। ऐसा ही एक फिल्म के साथ हुआ, जिसके बाद लोग भड़क रहे हैं।

‘प्रेमलु’ के हिंदी रीमेक ‘प्रेम कीटाणु’ की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर सामने आया, लेकिन इसे लेकर एक्साइटमेंट से ज्यादा तुलना और सवाल देखने को मिले। मामला तब और गरमा गया, जब फैंस ने नोटिस किया कि मूल मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ के मलयालम, तमिल और हिंदी के भाषाई वर्जन जियोहॉटस्टार से हटा दिए गए हैं। ट्रेलर और ओरिजिनल फिल्म के हटने की टाइमिंग ने दर्शकों को खासा नाराज कर दिया है। हालांकि, तेलुगु डब वर्जन अभी आहा पर उपलब्ध बताया गया है।

‘प्रेम कीटाणु’ के ट्रेलर में ऐसा क्या है, जिस पर सवाल उठ रहे लोग?

करीब एक मिनट के ट्रेलर में ‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी की झलक मिलती है। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है और इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में हैं। रीमेक मूल फिल्म के व्यापक आधार को बरकरार रखता है, लेकिन कहानी की शुरुआत में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि नए वर्जन में मुख्य किरदार कॉलेज के दिनों में मिलते हैं, जबकि मूल कहानी में वे रोजगार की तलाश में हैदराबाद पहुंचने के बाद एक-दूसरे से मिलते हैं।

एक यूट्यूब यूजर ने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि यह प्रेमलु का रीमेक नहीं है। लेकिन यह प्रेमलु का आधिकारिक रीमेक है (लेकिन उन्होंने मूल फिल्म को बर्बाद कर दिया) इसलिए प्रेमलु के प्रशंसकों को भी नहीं पता कि यह प्रेमलु का रीमेक है।”

‘प्रेमलु’ जियोहॉटस्टार से हटने पर नाराज हुए फैंस

रीमेक के ट्रेलर के सामने आने के बाद मूल ‘प्रेमलु’ का जियोहॉटस्टार से गायब होना चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। दर्शकों का कहना है कि रीमेक देखने से पहले वे ओरिजिनल को दोबारा देखना चाहते थे। एक एक्स यूजर ने लिखा, “लेकिन इस वजह से मूल वर्जन को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाना पूरी तरह बकवास है। #प्रेमलु।”

एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “इसके लिए आपको प्रेमलु को ओटीटी से क्यों हटाना पड़ा?” वहीं एक फैन ने लिखा, “प्रेमलु वैसे भी हिंदी में नहीं चलेगी। तो मूल फिल्म को ओटीटी और हर जगह से हटाने का यह पूरा तमाशा क्यों, जैसे इससे उन्हें बचाया जा सके?”

एक अन्य पोस्ट में मेकर्स से दूसरे प्लेटफॉर्म पर फिल्म वापस लाने की अपील की गई, “प्रेमलु को हॉटस्टार से हटा दिया गया है। @भावना_स्टूडियोज कृपया फिल्म को जल्द से जल्द किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापस लाएं।”

एक फैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “आधिकारिक स्ट्रीमिंग सर्विस से #प्रेमलु को हटाना वाकई बेतुका है। कोई भी रीमेक उस उपलब्धि के 1% की भी बराबरी नहीं कर सकता, जो #प्रेमलु ने हासिल की।”

‘प्रेमलु’ इतनी पॉपुलर क्यों हुई थी?

2024 में रिलीज हुई ‘प्रेमलु’ का निर्देशन गिरीश एडी ने किया था। फिल्म में नस्लेन और मामिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में थे। कहानी रोजगार की तलाश में हैदराबाद पहुंचे युवा मलयालियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती है। फिल्म के ह्यूमर, युवा किरदारों और रिश्तों की सहज कहानी ने दर्शकों से मजबूत कनेक्शन बनाया था। इसके सीक्वल का ऐलान भी हो चुका है, हालांकि उसकी रिलीज टल गई है। बता दें कि लगभग 13 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 131 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

‘प्रेम कीटाणु’ के सामने रिलीज से पहले कैसी चुनौती है?

मूल फिल्म की मजबूत फैन फॉलोइंग के कारण ‘प्रेम कीटाणु’ की तुलना होना तय है। अब जियोहॉटस्टार से ओरिजिनल के हटने ने बहस को और बढ़ा दिया है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी और तब सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या हिंदी रीमेक अपनी अलग पहचान बना पाता है या फिर ‘प्रेमलु’ से तुलना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ़्तार, 5वें दिन की कमाई में बनेगा यह बड़ा रिकॉर्ड
सोनाक्षी सिन्हा करेंगी पॉलिटिक्स में एंट्री? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा हिंट, BJP IT सेल को लगाई फटकार