
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मंडे टेस्ट में पास होने के बाद अब फिल्म के लिए मंगलवार बेहद अहम साबित हो सकता है। फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है। मंगलवार को इसे ब्लॉकबस्टर मंगलवार ऑफर का भी फायदा मिल रहा है, जिससे दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है। खास बात यह है कि शो काउंट के मामले में फिल्म ने 'बंटवारा 1947' को काफी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में मंगलवार की शुरुआत को लेकर ट्रेड में एक्साइटमेंट है। अगर दिन उम्मीद के मुताबिक जाता है, तो इमरान हाशमी की फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई वाले क्लब में जगह बना सकती है।
मंगलवार को 'आवारापन 2' देशभर में 11,013 शोज के साथ दिखाई जा रही है। इसके मुकाबले 'बंटवारा 1947' के पास करीब 6,500 शोज हैं। यानी इमरान हाशमी की फिल्म के पास प्रतिद्वंद्वी से 4,513 ज्यादा शोज हैं। शुरुआती दिन शो काउंट में पीछे रहने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन से यह मुकाबला पूरी तरह पलट दिया है।
यह भी पढ़ें : Batwara 1947 Collection Day 4: 4 दिन में सनी देओल की फीस भी न निकली, जानिए 'बंटवारा 1947' की कमाई
पांचवें दिन के लिए 'आवारापन 2' ने पहला शो शुरू होने से पहले 3.83 करोड़ रुपए की ग्रॉस की एडवांस टिकट बिक्री दर्ज की। चौथे दिन की 3.54 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग के मुकाबले यह 8.19 फीसदी ज्यादा है। इस उछाल की बड़ी वजह मंगलवार का डिस्काउंट ऑफर माना जा रहा है।फिल्म ब्लॉकबस्टर मंगलवार ऑफर में शामिल है, जिसके तहत दर्शक मंगलवार को कम कीमत पर टिकट लेकर फिल्म देख सकते हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग के अलावा स्पॉट बुकिंग में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मजबूत शो काउंट इस बढ़त को और सहारा दे सकता है।
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म के मंगलवार को 12 करोड़ रुपए नेट तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बटवारा 1947 की धीमी रफ्तार और हिंदी मार्केट में किसी बड़ी नई रिलीज से चुनौती नहीं मिलने का फायदा भी आवारापन 2 को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' हुई हिट, 4 दिन में कूट डाले इतने करोड़
अगर फिल्म मंगलवार को अनुमानित प्रदर्शन करती है, तो यह भारत में 100 करोड़ रुपए नेट क्लब में एंट्री कर सकती है। ऐसा होने पर इसे इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म बताया जा रहा है, जो यह बड़ा आंकड़ा पार करेगी। यानी मंगलवार सिर्फ फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक्टर के करियर के लिए भी खास बन सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।