'उसके फोन में लड़कियों की फोटो और वीडियो था', काजल राघवानी का तेजप्रताप के सामने छलका दर्द

Published : Aug 18, 2026, 03:21 PM IST
kajal raghwani and tej pratap

सार

काजल राघवानी ने ‘भोजपुरी बवाल’ में अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह एक शादीशुदा शख्स के साथ पांच साल रिश्ते में रहीं और इस दौरान उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा। वहीं, तेज प्रताप ने भी अपने तलाक और निजी जिंदगी पर बात की।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ में उन्होंने अपने पुराने रिश्ते और उससे जुड़े दर्दनाक अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि वह एक शादीशुदा एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं और करीब पांच साल तक उस रिश्ते में रहीं। हालांकि, उनके मुताबिक इस रिश्ते ने उन्हें प्यार से ज्यादा दर्द दिया। काजल ने उस एक्टर का नाम बातचीत में नहीं बताया। लेकिन उनका इशारा खेसारी लाल यादव की तरफ था।

‘मैं एक शादीशुदा के प्यार में पड़ गई थी’

काजल ने अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि शुरुआत में वह उस एक्टर से प्यार नहीं करती थीं। उनके मुताबिक, सामने वाला उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल करता था। वह बार-बार कहता था कि अगर काजल ने उसका साथ नहीं दिया तो वह कुछ कर लेगा। यहां तक कि उसके आसपास के लोग भी काजल से उसके साथ रिश्ता रखने के लिए कहते थे। काजल ने बताया कि वह करीब 5 साल तक उस रिश्ते में रहीं, लेकिन इस दौरान उन्हें सुकून के बजाय काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।

‘कहता था पत्नी से तलाक लेकर तुमसे शादी करूंगा’

काजल के मुताबिक, उस शादीशुदा एक्टर ने उनसे वादा किया था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उनसे शादी करेगा। वह अपनी पत्नी पर उन्हें परेशान करने और नीचा दिखाने जैसे आरोप लगाता था। एक्ट्रेस ने बताया कि समय बीतने के साथ उसका व्यवहार बदल गया। जो शख्स कभी उनसे प्यार और शादी की बातें करता था, वही बाद में उन्हें उनकी ‘औकात’ बताने लगा। काजल के अनुसार, वह उनसे कहता था कि उनके सामने बैठने तक की उनकी औकात नहीं है।

‘उसके फोन में लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो देखे’

काजल ने रिश्ते में विश्वास टूटने की बात करते हुए एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद उस एक्टर के फोन में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो देखे थे। काजल के मुताबिक, जब वह इस बारे में सवाल करती थीं तो सामने से जवाब मिलता था कि यह उसका ‘एंटरटेनमेंट’ है। साथ ही उनसे कहा जाता था कि अगर उन्हें उसके साथ रहना है तो रहें, वरना चली जाएं।

‘मैंने उसके लिए सुसाइड करने की भी कोशिश की’

काजल ने बातचीत के दौरान अपने जीवन का बेहद मुश्किल दौर भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह प्यार में इस कदर अंधी हो गई थीं कि उन्होंने सामने वाले की कई ज्यादतियां सह लीं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने उस इंसान के लिए सुसाइड करने की कोशिश की। इस पर तेज प्रताप ने काजल से कहा कि उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए थी। जवाब में काजल ने माना कि उन्होंने आवाज उठाई, लेकिन काफी देर से।

वृंदावन में तेज प्रताप से हुई मुलाकात

इस बातचीत के दौरान काजल और तेज प्रताप वृंदावन में मिले। दोनों ने अपने-अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। जब काजल ने तेज प्रताप से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका तलाक का मामला चल रहा है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने परिवार के दबाव में आकर शादी की थी। उनके मुताबिक, उनकी पत्नी उन्हें पूजा-पाठ करने से रोकती थीं। इसके बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की और वृंदावन आ गए, जहां उन्हें शांति और सुकून मिलता है।

और पढ़ें: निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल

‘सच्चा प्यार हुआ?’ सवाल पर तेज प्रताप ने नहीं दिया जवाब

काजल ने जब तेज प्रताप से पूछा कि क्या उन्हें कभी सच्चा प्यार हुआ है, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका तलाक का केस चल रहा है और करीब छह साल से मामला जारी है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि इस मामले में उनका कोई भी बयान बाद में उनके खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए वह अपनी निजी जिंदगी और प्यार से जुड़े सवालों पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

इसे भी पढ़ें: 'महंगा हूं, सस्ता नहीं हूं', ‘भोजपुरी बवाल’ पर भड़के खेसारी लाल यादव, बताई ठुकराने की वजह!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’, कंगना रनौत के 'गटर जनरेशन' बयान पर भड़के बाबा रामदेव, कुछ कुछ कहा?
Bigg Boss 20: जेनिफर विंगेट-नीति टेलर से भोजपुरी स्टार तक, 9 सेलेब बिग बॉस के लिए कंफर्म?