Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात

Published : Feb 12, 2026, 04:05 PM IST

Priyanka Chopra Nick Jonas relationship : प्रियंका चोपड़ा ने Variety को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी, पति निक जोनस संग एज गैप और इंटरकल्चरल रिश्ते पर उठे सवालों पर खुलकर जवाब दिया। निक संग 8 साल लंबी शादी पर चल रही अटकलों के बीच उनका बयान चर्चा में है।

PREV
15
प्रियंका चोपड़ा ने शादी पर लग रहे कयासों पर क्या कहा?

Priyanka Chopra Nick Jonas marriage को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अभिनेत्री ने Variety इंटरव्यू में कहा, "हमारी शादी को आठ साल हो चुके हैं। अगर लोग इसके टूटने का इंतजार करना चाहते हैं तो यह उनकी चॉइस है। मैंने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है। हमें लेकर लोगों को क्या समस्या थी, पता नहीं। शायद अलग देशों, अलग धर्मों और एज गैप की वजह से। यह तकलीफदेह था। लेकिन हमने एक-दूसरे को देखा और कहा, "इससे फर्क नहीं पड़ता। अब यह मेरे लिए बिल्कुल बेअसर है।" गौरतलब है कि 43 साल की प्रियंका चोपड़ा 33 साल के निक जोनस से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।

25
प्रियंका चोपड़ा का इंटरकल्चरल शादी और एज गैप पर रिएक्शन

Priyanka Chopra Nick Jonas wedding दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। यह इंटरकल्चरल शादी वर्ल्डवाइड चर्चा में रही। प्रियंका चोपड़ा ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें खुद भी यकीन नहीं था। उन्होंने कहा, "हम बहुत जल्दी शादी कर बैठे, सिर्फ छह महीने में। शुरू में मुझे लगा कि क्या यह सच है? सब कुछ बहुत अविश्वसनीय लग रहा था।"

35
निक जोनस की सादगी पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

Priyanka Chopra ने निक जोनस की सादगी को लेकर कहा, "निक बेहद सच्चे इंसान हैं। इस पेशे में जहां आपको परिस्थितियों के अनुसार बदलना पड़ता है, वहां वह हमेशा सच्चे रहते हैं। उनकी यही बात मुझे हर दिन प्रेरित करती है। उन्होंने बहुत कम उम्र में काम शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता बेहद संतुलित और जमीन से जुड़े लोग हैं। शायद वही गुण उनमें भी हैं।"

45
मालती मैरी के जन्म के बाद बदली प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी

जनवरी 2022 में Priyanka Chopra daughter Malti Marie का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ। प्रियंका कई मौकों पर कह चुकी हैं कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। आज उनका रिश्ता आपसी सम्मान और परिवार की मजबूती पर आधारित है।

55
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा को एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी' में देखा जाएगा, जिसमें महेश बाबू का लीड रोल है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा चर्चा है कि प्रियंका को ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 4' में भी नज़र आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का डायरेक्शन खुद ऋतिक रोशन कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories