प्रियंका चोपड़ा के पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेहद करीबी दोस्त माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें वे बहन मानते थे। बताया जा रहा है कि माया लंबे समय से एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा की ननद और निक जोनस की मुंहबोली बहन माया किबल का 7 मार्च को निधन हो गया। वह लंबे समय से दुर्लभ जेनेटिक बीमारी Wilson’s disease से जूझ रही थीं। इस दुखद खबर ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया।
28
माया किबेल की मां ने दी मौत की खबर
माया किबेल की मां Kiyoko Kibel ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी मौत की खबर शेयर की। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में अपनी बेटी की बीमारी और अंतिम पलों के संघर्ष के बारे में बताया।
38
माया किबेल की मां का इमोशनल स्टेटमेंट
माया किबेल की मां कियोको किबेल ने लिखा, "बेहद दुख के साथ मैं यह खबर साझा कर रही हूं। माया एक दुर्लभ बीमारी विल्सन डिजीज से पीड़ित थी। उसने बहुत संघर्ष किया, लेकिन अंत में उसका शरीर जवाब दे गया।"
48
माया किबेल ने आईसीयू में ली आखिरी सांस
कियोको किबेल के मुताबिक, "7 मार्च की सुबह माया अचानक गिर गई और उसके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। बहुत देर हो चुकी थी। आईसीयू में उसने अंतिम सांस ली।"
58
आखिरी महीनों में माया ने बहुत दर्द सहा
कियोको ने आगे लिखा, "पिछले कुछ महीनों में वह इतने दर्द से गुजर रही थी कि कई बार रोते-रोते सो जाती थी। लेकिन अब वह स्वर्ग में अपने पिता के साथ है, जहां उसे ना दर्द है और ना आंसू।"
68
निक जोनस ने दी अपनी बहन को भावुक श्रद्धांजलि
माया की मौत की खबर सामने आने के बाद निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी बहन हमेशा के लिए… मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"
78
निक और माया के बीच बचपन से था खास रिश्ता
बताया जाता है कि Maya Kibel और Nick Jonas बचपन से पड़ोसी थे। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच बेहद गहरा रिश्ता बन गया था।
88
यादों में जिंदा रहेगी माया किबेल-निक जोनस की दोस्ती
माया के परिवार ने कई बार सोशल मीडिया पर उनकी और निक की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। एक पोस्ट में लिखा था, "सालों गुजर जाने और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने के बावजूद उनकी दोस्ती हमेशा मजबूत रही। परिवार और दोस्त ऐसे ही होते हैं।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।