
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सिंगर और गीतकार बलजीत सिंह (Baljit/Baljeet Singh) लुधियाना स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पड़ोसियों को कई दिनों से घर से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलजीत सिंह पिछले करीब चार से पांच दिनों से नजर नहीं आ रहे थे। 3 सितंबर को पड़ोसियों ने घर से आती तेज दुर्गंध महसूस की और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो सिंगर का शव अंदर बिस्तर पर मिला। शव काफी खराब हालत में था।
शव मिलने के बाद मामला उस वक्त और संदिग्ध हो गया, जब घर के कुछ हिस्सों में सूखे खून के निशान मिलने की बात सामने आई। शुरुआती सिचुएशन को देखते हुए पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम भी पहुंची।
शुरुआती जांच में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने फिलहाल हत्या या किसी अन्य तरह की साजिश की आशंका को खारिज किया है। पुलिस के मुताबिक, बलजीत सिंह की मौत हार्ट अटैक से होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच और उपलब्ध सबूतों की पड़ताल जारी है।
और पढ़ें: करण जौहर करने वाले हैं बड़ा धमाका! राधा-कृष्ण की कहानी पर बनेगी भव्य फिल्म
बलजीत सिंह के परिवार की ओर से उनकी मौत में ड्रग्स से जुड़े एंगल की जांच की मांग की गई है। परिजनों ने दावा किया कि वह पिछले कुछ समय से नशे से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें कथित तौर पर ऐसे इलाकों के आसपास देखा गया था, जहां ड्रग्स की बिक्री की बात कही जाती है। पुलिस ने भी बताया कि सिंगर के खिलाफ पहले एक ड्रग से जुड़ा मामला रहा था, हालांकि अधिकारी ने यह भी साफ किया कि उन्हें ड्रग्स का आदी नहीं बताया गया था।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि बलजीत सिंह के लापता होने से पहले उनके घर कौन आया-जाया था और उन दिनों उनकी गतिविधियां कैसी थीं। फिलहाल जांच में सामने आए तथ्यों को जोड़ा जा रहा है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 House Tour Video: जंगल थीम में सजा है घर, शार्क पूल और मिस्ट्री रूम ने बढ़ाया रोमांच
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।