'मदद नहीं की, अब बधाई दे रहे', बॉलीवुड पर फूटा ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर का गुस्सा

Published : Sep 04, 2026, 12:07 PM IST
Hanuman Ansh director Vishal Chaturvedi

सार

350 से ज्यादा शो से शुरू हुई 'हनुमान अंश' की थिएटर जर्नी अचानक सिमट गई थी, लेकिन दर्शकों के सपोर्ट ने पूरा गेम पलट दिया। अब डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर खुलकर बात की।

'छोटे बजट' की फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में जिस तरह अपनी जगह बनाई, उसने ट्रेड के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। शुरुआत में शो की संख्या तेजी से घटने लगी तो मेकर्स को लगा कि उनकी मेहनत शायद बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। फिल्म के मेकर्स खुद दर्शकों के बीच पहुंचे और थिएटर में मिले प्यार ने हालात बदल दिए। देखते ही देखते शो बढ़ने लगे और कमाई का ग्राफ भी ऊपर जाने लगा। इसी सफर के बीच डायरेक्टर ने बॉलीवुड के रवैये पर भी खुलकर नाराजगी जताई और बताया कि मुश्किल वक्त में उन्हें किस तरह का सपोर्ट मिला।

‘हनुमान अंश’ के शो 350 से 25 तक क्यों पहुंच गए थे?

7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत देशभर में 350 से ज्यादा शो के साथ हुई थी। लेकिन दूसरी फिल्मों की रिलीज के बाद इसके स्क्रीन और शो लगातार कम होने लगे। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने द रौनक पॉडकास्ट पर बताया, “लोगों ने इस फिल्म को चलाया। बड़े फिल्मों के लिए सिनेमाघरों ने हमारे स्क्रीन काट दिए। 250 से हमारे शो घटकर 25 रह गए। पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स भी प्राइम लोकेशन पर हमारे शो चलाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे।”

यह भी पहें : Toxic Collection Day 8: बुरे हाल में यश की 'टॉक्सिक', 'हनुमान अंश' का आधा भी नहीं कमा पा रही

इंस्टाग्राम पोस्ट ने डायरेक्टर को कैसे हिम्मत दी?

शो घटने के बीच विशाल को लगने लगा था कि फिल्म फ्लॉप हो गई। तभी उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट दिखी, जिसे वह आमतौर पर नजरअंदाज कर देते थे। पोस्ट में महाराज जी के संदेश के तौर पर लिखा था, “अपना काम करो, बाकी मैं संभाल लूंगा।” विशाल के मुताबिक इस संदेश ने पहले हफ्ते के आखिर में उन्हें दोबारा हिम्मत दी।

दर्शकों के रिएक्शन ने कैसे बदला पूरा गेम?

विशाल की मानें तो वे एक्टर शोभिनव सत्य और संगीतकार ऋषि पाठक दर्शकों से मिलने निकल पड़े। सूरत में सिर्फ एक शो था। टीम थिएटर पहुंची तो दर्शकों ने उन्हें गले लगाया और रो पड़े। विशाल ने बताया कि यह देखकर थिएटर मालिक इतना प्रभावित हुआ कि उसने दूसरे सिनेमाघरों में फोन करना शुरू कर दिया और शो बढ़ने लगे। इसके बाद टीम वडोदरा, अलीगढ़ समेत कई जगह पहुंची। अलीगढ़ में उस हफ्ते जो पहला शो जोड़ा गया, वह 15 मिनट में हाउसफुल हो गया।

बॉलीवुड से क्यों नाराज हैं ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर?

लगभग 1.8 करोड़ रुपए में बनी 'हनुमान अंश' के भारत में करीब ₹75 करोड़ तक पहुंचने और इंटरनेशनल रिलीज की तैयारी के बीच विशाल ने बॉलीवुड के सपोर्ट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “फिल्म के अच्छा करने के बाद कई लोगों ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता। इनमें मधुर भंडारकर भी थे, जिनसे मैंने कभी मदद नहीं मांगी थी। लेकिन जिन लोगों से मैंने मदद मांगी और उन्होंने नहीं की, उनके नाम सिर्फ इसलिए नहीं बताना चाहता कि अब वे मुझे बधाई दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Star Cast Fees: 1.8 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' के लिए किसे कितनी फीस मिली?

उन्होंने आगे कहा, “ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि क्या चलेगा, फिर भी वे दूसरों को अपना ज्ञान देते हैं। इंडस्ट्री में बहुत से उलझे हुए लोग हैं। यहां दो तरह के लोग हैं—एक, जो सच में फिल्म बनाना चाहते हैं और दूसरे, जिन्हें फिल्ममेकिंग में कोई जुनून नहीं है, फिर भी उन्हें लगता है कि उन्हें इसे आजमाना चाहिए।”

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' के अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास का नीम करोली बाबा से क्या है कनेक्शन? ऐसे बदली जिंदगी
Mirzapur The Movie X Review:'मिर्ज़ापुर...' में मुन्ना भैया की वापसी ने काटा बवाल, क्या बोले लोग?