
Raghav Chadha vs Parineeti Chopra Net Worth: कभी अरविंद केजरीवाल की 'आप' से सांसद रहे राघव चड्ढा ने अब उनसे और उनकी पार्टी से किनारा कर लिया है। राघव चड्ढा अब आम आदमी पार्टी के दो तिहाई यानी 7 सांसदों के साथ बीजेपी ज्वॉइन करने जा रहे हैं। बता दें कि राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की। जहां तक पैसों की बात है तो दोनों के पास ही खूब पैसा है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में ज्यादा आमिर कौन है?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से करियर की शुरुआत की। तब से अब तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनसे उनके पास करीब 74 करोड़ की संपत्ति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की सालाना कमाई करीब 5 करोड़ रुपए है। वहीं, उनके पति राघव चड्ढा के पास इतनी दौलत तो नहीं है। राज्यसभा चुनाव के लिए दिए गए एफिडेविट में राघव चड्ढा ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उसके मुताबिक उनके पास करीब 36 लाख रुपए की संपत्ति है। राघव ने बताया था कि उनके पास मारुति स्विफ्ट डिजायर है। इसके अलावा 90 ग्राम सोना है (अनुमानित कीमत 13.50 लाख रुपए) उनके पास मौजूद है। राघव चड्ढा का किसी बड़े बिजनेस या शेयर मार्केट में बड़े निवेश से सीधा संबंध नहीं है। उनकी आमदनी मुख्य रूप से सांसद के रूप में और उनके पुराने प्रोफेशनल काम से आती है।
परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई में एक आलीशान बंगला है, जिसकी अनुमानित कीमत 20-25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी Q4 और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत 40 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच है। परिणीति की कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों हैं। इसके अलावा वो विज्ञापन, ब्रैंड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कमाई करती हैं।
राघव चड्ढा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने Deloitte और Grant Thornton जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया। उनकी स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड से हुई। राघव के करियर की बात करें तो पॉलिटिक्स में आने से पहले वो वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे। बाद में अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी सितंबर 2023 में हुई थी। यह शादी The Leela Palace Udaipur में आयोजित की गई थी। इस समारोह में कई बड़े राजनेता और सेलिब्रिटी शामिल हुए थे, जिसकी वजह से यह शादी मीडिया में खूब चर्चा में रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।