1990 में आई फिल्म आशिकी के हीरो राहुल रॉय 60 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 1966 को कोलकाता में हुआ था। राहुल की आशिकी रिलीज हुई तो सभी को लगा इंडस्ट्री को सुपरस्टार मिल गया है, हालांकि जल्दी ही ये गलतफहमी दूर हो गई, क्योंकि वे फ्लॉप साबुत हुए।
60 साल के राहुल रॉय अब गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं। उनका डेब्यू जरूर ब्लॉकबस्टर रहा, लेकिन है दोबारा कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। आपको बात दें कि उन्होंने 1990 में आई महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
27
राहुल रॉय की आशिकी 6 महीने चली सिनेमाघरों में
आपको जानकर हैरानी होगी कि राहुल रॉय की फिल्म आशिकी तकरीबन 6 महीने तक लगातार सिनेमाघरों में चली थी। फिल्म में राहुल का स्टाइल, उनकी अदायगी और गानों ने सभी को दीवाना बना दिया था। फिल्म के म्यूजिक एल्बम की भी खूब डिमांड रही।
आशिकी हिट होने के साथ राहुल रॉय की किस्मत चमक गई। हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 11 दिन में दनादन 47 फिल्में साइन की थी। फिल्मों की शूटिंग भी उन्होंने शुरू की। आशिकी के बाद आई उनकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पाई।
47
राहुल रॉय की फिल्में पिटीं
राहुल रॉय ने आशिकी के बाद नई फिल्मों की शूटिंग शुरू की और ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। एक हिट देने के बाद उनके करियर में फ्लॉप फिल्म की बाढ़ आ गई। उन्होंने बैक टू बैक गजब तमाशा, सपने साजन के, फिर तेरी कहानी याद आई, गुमराह, नसीब, दिलवाले कभी न हारे, बारिश जैसी फ्लॉप फिल्में दीं।
57
फ्लॉप हुआ राहुल रॉय का करियर
राहुल रॉय की फिल्में जैसे-जैसे फ्लॉप होती गई वैसे-वैसे उनके हाथ से फिल्में भी खिसकती गई। कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें अपनी मूवीज में से निकाल दिया। हालात ये हुए कि कुछ ही समय में राहुल गुमनाम हो गए। उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए खूब हाथ-पैर मारे लेकिन सफल नहीं हो पाए।
67
डिप्रेशन में बीमारियों से घिरे राहुल रॉय
फ्लॉप करियर के बीच राहुल रॉय डिप्रेशन में चले गए और कई बीमारियों ने उन्हें घेर लिया। कहा जाता है कि 2020 में शूटिंग के दौरान आए ब्रेन स्ट्रोक ने उनकी जिंदगी बदल दी। कई साल अस्पताल रहे। हालात ये थे कि उनके पास अस्पताल का बिल भरने के पैसे नहीं था। कहा जाता है कि सलमान खान ने उनकी आर्थिक मदद की थी।
77
बिग बॉस सीजन 1 के विनर
आपको बता दें कि राहुल रॉय 2006-07 में आए बिग बॉस सीजन 1 के विनर रहे। वहीं, 2023 में उनकी दो फिल्में वॉक और आगरा आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है और वे गुमानम जिंदगी गुजार रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।