Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!

Published : Feb 09, 2026, 07:30 AM IST

Film Rejected By Sunny Deol:  'बॉर्डर 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे सनी देओल ने एक ऐसी फिल्म ठुकराई, जो गोविंदा को मिली और सुपरहिट रही। खास बात यह है कि यह फिल्म पहले एक्शन थ्रिलर होने वाली थी, लेकिन सनी देओल के बाहर होते ही कॉमेडी बन गई।

PREV
15
1997 की वो फिल्म, जो सनी देओल ने ठुकराई

कॉमेडी फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन 1997 में एक एक्शन थ्रिलर बना रहे थे, जिसका टेंटेटिव टाइटल उन्होंने बॉडीगार्ड' रखा था। उन्होंने यह फिल्म सनी देओल को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।

25
फिल्म में सनी देओल के साथ होने वाले थे ये स्टार्स

डेविड धवन ने सनी देओल के अलावा अनिल कपूर और ज़ेबा बख्तियार को भी डेविड ने यह फिल्म ऑफर की थी। सनी देओल ने ऑफर ठुकराया और फिर कुछ ऐसी परिस्थितियां ऐसी बनीं कि जेबा बख्तियार भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।

35
सनी देओल को गोविंदा ने किया था रिप्लेस

सनी देओल के मना करने के बाद डेविड धवन ने गोविंदा को फिल्म के लिए अप्रोच किया और वे मान गए। लेकिन उनकी एंट्री होते ही फिल्म की पूरी टोन बदल गई। फिल्म की स्क्रिप्ट बदली गई और यह एक्शन थ्रिलर से कॉमेडी में तब्दील हो गई।

45
ज़ेबा बख्तियार की जगह जूही चावला ने ली

फिल्म में ज़ेबा बख्तियार की जगह जूही चावला ने ली। इस तरह गोविंदा, जूही चावला और अनिल कपूर के साथ 'दीवाना मस्ताना' बनकर तैयार हुई। फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया था। यह इकलौती फिल्म है, जिसमें सलमान खान और जूही चावला ने स्क्रीन शेयर की थी।

55
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी 'दीवाना मस्ताना'

'दीवाना मस्ताना' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 24 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह उस साल की टॉप 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories