रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हो गई है। इसको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच आपको राजा शिवाजी में शाहजहां का रोल करने वाले बॉलीवुड स्टार फरदीन खान के करियर के बारे में बता रहे हैं। फरदीन सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे हैं।
फिल्म Raja Shivaji में फरदीन खान 'शाहजहां' के किरदार में नजर आ रहे हैं। फरदीन ने पिछले कुछ सालों में दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू किया है। बता दें कि लगातार फ्लॉप होने के कारण उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।
25
कौन सी है फरदीन खान की डेब्यू मूवी
1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से फरदीन खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिल्म को पहले ही दिन से दर्शक नसीब नहीं हुए। डेब्यू के बाद उन्होंने करीब 12 फिल्मों में काम किया और ये सभी डिजास्टर रही।
फरदीन खान की किस्मत बहुत खराब रही। डेब्यू के बाद उन्हें लगातार फिल्में ऑफर हुई लेकिन कोई भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। इस दौरान उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ भी काम किया, लेकिन इसका भी उन्हें फायदा नहीं मिला।
45
हिट फिल्मों का भी नहीं मिला फरदीन खान को फायदा
फरदीन खान की फिल्म नो एंट्री और ऑल द बेस्ट हिट रही। हालांकि, इसका क्रेडिट उन्हें नहीं मिला। बता दें कि ये दोनों ही फिल्में मल्टी स्टारर थी। इसके बाद भी वे कुछ फिल्मों में नजर लेकिन उन्हें सक्सेस हाथ नहीं लगी। फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद गई और वे लाइमलाइट से गायब हो गए।
55
14 साल बाद फरदीन खान का कमबैक
फ्लॉप होने के कारण फरदीन खान स्क्रीन से गायब हो गए। करीब 14 साल बाद उन्होंने वेब सीरीज हीरामंड से कमबैक किया था। इसके बाद वे हाउसफुल 5 और खेल-खेल में जैसी फिल्मों में भी नजर आए। वहीं, उनकी हालिया रिलीज फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।