रितेश दशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने दूसरे दिन मामूली सी गिरावट के बाद तीसरे दिन फिर हुंकार भरी। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए 'राजा शिवाजी' का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा...
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार लगभग 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में लगभग 13.7 फीसदी का इजाफा हुआ है।
25
'राजा शिवाजी' का नेट कलेक्शन कितना हुआ?
भारत में 'राजा शिवाजी' ने तीन दिन में लगभग 33.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ रुपए हो गया है। यह मूल रूप से मराठी फिल्म है। लेकिन इसे डब करके हिंदी में भी रिलीज किया गया है।
'राजा शिवाजी' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन कितना हुआ?
'राजा शिवाजी' के हिन्दी वर्जन ने रविवार को लगभग 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके चलते भारत में फिल्म के इस वर्जन का नेट कलेक्शन लगभग 11 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि टोटल 33. 90 करोड़ रुपए में से 22.90 करोड़ रुपए इस फिल्म के मराठी वर्जन ने कमाए हैं।
45
'राजा शिवाजी' का तीन दिन का कलेक्शन कितना-कितना रहा?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'राजा शिवाजी' का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म की स्टार कास्ट में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख, सचिन खेड़ेकर और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाया है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है, जो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।