Sunita Ahuja Statement On Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में उन्होंने पति गोविंदा पर ऐसा तंज कसा, जिसने ना सिर्फ सभी को चौंकाया बल्कि पुरानी घटना की भी याद दिला दी।
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में सुनीता आहूजा की मुलाकात कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से हुई। यह पल भावुक था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया जब सुनीता ने मजाकिया अंदाज़ में एक तीखा तंज कस दिया। उनकी बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए, हालांकि माहौल हल्का-फुल्का ही बना रहा।
25
सुनीता का तंज—जो पत्नी की इज्जत करे वही हीरो
शो के दौरान सुनीता ने कहा, “कश्मीरा, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं, जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है, वही असली हीरो होता है। जो आंखों से गोली मारता है, और जहां तीसरा व्यक्ति आ जाता है… तो घुटनों पर ही गोली लगती है।” उनका यह बयान सीधे तौर पर गोविंदा के 2024 वाले हादसे से जोड़ा गया, जिसने सबको चौंका दिया।
सुनीता की बात पर कृष्णा अभिषेक ने मजाक में कहा, “मुझे समझ नहीं आता मैं किसका पक्ष लूं।” इस पर सुनीता हंसते हुए बोलीं, “डरते भी हैं और गायब भी हो जाते हैं।” वहीं जब कश्मीरा ने मजाक में कृष्णा के बारे में कहा, तो सुनीता ने चुटकी लेते हुए कहा, “यह इनकी आदत है, इसलिए गोली लगनी चाहिए… यहां मैंने तो मारी भी नहीं, फिर भी पता नहीं कैसे लग गई।”
45
2024 की घटना , कैसे लगी थी गोविंदा को गोली
दरअसल, अक्टूबर 2024 में गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ था, जिसमें उन्हें पैर में गोली लग गई थी। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था, “गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी वह हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी।” सुनीता का ताजा बयान उसी घटना की तरफ इशारा करता नजर आया।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी, जब गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख ही रहे थे। दोनों ने कई साल तक अपनी शादी को निजी रखा। उनके दो बच्चे हैं—बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा। हाल के समय में सुनीता के बयानों के चलते गोविंदा की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।