Raja Shivaji Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रहे रितेश देशमुख की फिल्म के टिकट, छापे इतने नोट

Published : Apr 29, 2026, 04:26 PM IST

रितेश देशमुख फिल्म राजा शिवाजी को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। ये 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है। फिल्म ने अभी तक बिकी टिकटों के जरिए करोड़ों की कमाई भी कर ली है। बता दें कि ये मल्टी स्टारर मूवी है।

PREV
16
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का हाल ही में धमाकेदार ट्रेलर सामने आया था। इस पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया है। वहीं, आपको बता दें कि मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

26
राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग

मई का महीना सिनेमा लवर्स के लिए जबरदस्त रहने वाला है। कई बड़ी फिल्में मई में रिलीज हो रही है। वहीं, 1 मई को राजा शिवाजी रिलीज हो रही हैं। बता दें कि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और चंद घंटों में ही फिल्म ने 40 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। जानते हैं डिटेल…

ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Actors Age: कितनी है राजा शिवाजी के इन 8 हीरो की असली उम्र, 5 तो 60 पार

36
अब तक कितने बिके राजा शिवाजी के टिकट

सैकनिल्क की रिपोर्ट का मानें तो फिल्म राजा शिवाजी ने एडवांस बुकिंग से टोटल 1.1 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ इसका बिजनेस 1.55 करोड़ हो गया है। फिल्म के अभी तक 42,737 टिकट बिक गए हैं।

46
हिंदी से ज्यादा मराठी के लिए बिके टिकट

आपको बता दें कि राजा शिवाजी फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हो रही है। इसके एडवांस टिकट की बिक्री हिंदी की बजाए मराठी में ज्यादा हो रही है। हिंदी में अभी तक 2,667 टिकट तो मराठी वर्जन के लिए 40,070 टिकट बिक चुके हैं। सैकनिल्क की मानें तो मराठी वर्जन से फिल्म ने 1.05 करोड़ और हिंदी से 4.50 लाख की कमाई कर ली है।

56
फिल्म राजा शिवाजी का बजट और रन टाइम

डायरेक्टर-राइटर रितेश देशमुख ने फिल्म राजा शिवाजी को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसका रन टाइम हिंदी वर्जन के लिए 3.8 घंटे और मराठी मूवी का 3.16 घंटे हैं। ये मूवी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है।

66
राजा शिवाजी की स्टार कास्ट

फिल्म राजा शिवाजी की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories