ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गया है। सीरियल में दिखाया कि काफी मेहनत मशक्कत के बाद अभिरा-अरमान अपनी बेटी को जेल में बाहर लाते है। जैसे ही सब घर पहुंचते विद्या मुक्ति को देखकर भयानक ड्रामा करती है और घरवालों चौंक जाते हैं।
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जोरदार ड्रामा हो रहा है। दर्शक द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। मेकर्स शो में कई सारे नए ट्विस्ट लेकर आए हैं, जिससे ये और ज्यादा दिलचस्प हो गया है।
26
गुंडों से भिड़ी अभिरा
सीरियल में दिखाया कि बेटी मायरा को बचाने और उसकी बेगुनाही का सबूत इकट्ठा करने अभिरा गुंडों से भिड़ जाती है। वो कोयल और उसकी मां को बचाती है और उन्हें कोर्ट में पेश करती हैं।
सीरियल में दिखाया कि अभिरा अपनी जान जोखिम में डालकर बेटी के बेगुनाही का सबूत कोर्ट में पेश करती है। कोयल द्वारा दिए गए वीडियो क्लिप से साबित होता है कि मायरा बेगुनाह है और उसे रिहा कर दिया जाता है।
46
अरमान-अभिरा पहुंचे पोद्दार हाउस
सीरियल में दिखाया कि मायरा और मुक्ति के साथ अरमान-अभिरा पोद्दार हाउस पहुंचते हैं। लेकिन मुक्ति को देखकर विद्या जमकर तमाशा करती है। वो अभिरा और मुक्ति को खूब खरीखोटी सुनाती हैं। घरवाले विद्या की हरकत देखकर दंग रह जाते हैं।
56
अभिरा खोलेगी विद्या को पोल
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा, विद्या की सच्चाई घरवालों को बताएगी कि कैसे उसने गलत कस्टडी के पेपर बनवाकर उसे दिए थे। वहीं, माधव भी विद्या का काला चिट्ठा सबके सामने लाएगा।
66
अरमान लेगा फैसला
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मां विद्या की काली करतूते सामने आने के बाद अरमान उनसे प्रार्थना करेगा कि वो उनकी जिंदगी से चली जाए। विद्या को जोरदार झटका लगेगा। क्या होगा विद्या का अगला कदम, क्या वो फिर से अभिरा पर वार करेगी.. ये देखना मजेदार होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।