- Home
- Entertainment
- Khatron Ke Khiladi 15 Contestants : रोहित शेट्टी के शो में इन 10 एक्ट्रेस की एंट्री! देखें PHOTOS
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants : रोहित शेट्टी के शो में इन 10 एक्ट्रेस की एंट्री! देखें PHOTOS
Khatron Ke Khiladi Season 15 के साथ लौट रहा है। रोहित शेट्टी इस शो के होस्ट हैं और इस बार फिर कई सेलेब्रिटीज शो में खतरों से खेलते नज़र आएंगे। शो केप टाउन में शूट होगा। इस बीच जानिए शो की 10 फाइनल कंटेस्टेंट्स के बारे में…

1. रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
रुबीना दिलैक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'छोटी बहू' और 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वे 'बिग बॉस 14' और 'पति पत्नी और पंगा' की विनर रह चुकी हैं।
2. जैसमिन भसीन (Jasmin Bhasin)
जैसमिन टीवी के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम करती हैं। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'बिग बॉस 14' जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। वे 'दिल से दिल तक' जैसे फिक्शन शोज में भी दिखी हैं। 2022 में 'हनीमून' से उन्होंने पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया।
3. हिना खान (Hina Khan)
हिना टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वे 'हैक्ड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में काम किया है।
4. भारती सिंह (Bharti Singh)
स्टैंडअप कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह पहले 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' और 'नच बलिये 8' का हिस्सा रह चुकी हैं। वे 'खिलाड़ी 786' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
5.निया शर्मा (Nia Sharma)
निया शर्मा को 'नागिन 4', 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे शोज में देखा जा चुका है। वे 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' और 'झलक दिखला जा सीजन 10' जैसे रियलिटी शोज की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
6. अविका गौर (Avika Gor)
'बालिका वधू' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकीं अविका गौर को '1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट' और 'ब्लडी इश्क' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'पति पत्नी और पंगा' जैसे रियलिटी शोज में भी दिख चुकी हैं।
7. फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)
फरहाना भट्ट ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बतौर कंटेस्टेंट काम किया है। वे 'लैला मजनू', 'नोट बुक' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।
8.शगुन शर्मा (Shagun Sharma)
शगुन शर्मा टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'ससुराल गेंदा फूल 2' और 'ये हैं चाहतें' जैसे शोज में काम किया है। वे फिलहाल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में परी विरानी के रोल में नज़र आ रही हैं।
9. गर्विता संधवानी (Garvita Sandhwani)
गर्विता संधवानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बातें कुछ अनकही सी' और 'अमर विश्वास' जैसे सीरियल्स और 'द ग्रेट पंजाबी रॉबीरी' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
10. जसमीत कौर (Jasmeet Kaur)
जसमीत टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'शिवशक्ति' और 'कर्माधिकारी शनिदेव' जैसे शोज में देखा जा चुका है। वे तेलुगु फिल्म 'डम डम डीगा डीगा' में भी नज़र आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।