Raja Shivaji Trailer: 'राजा शिवाजी' में दिखेंगे 16 स्टार, 14 ट्रेलर में नज़र आए, 2 दिग्गज गायब!

Published : Apr 20, 2026, 06:16 PM ISTUpdated : Apr 20, 2026, 06:29 PM IST

रितेश देशमुख स्टारर और उन्हीं के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3.05 मिनट का यह ट्रेलर स्टार्स से भरा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का भी फिल्म में अहम् रोल है। लेकिन वे ट्रेलर में नहीं दिखे। 

PREV
18
1. रितेश दशमुख

फिल्म में रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभा रहे हैं और ट्रेलर में उन्हें पूरा स्पेस दिया गया है।

28
2. संजय दत्त

संजय दत्त 'राजा शिवाजी' के मुख्य विलेन हैं। उन्हें फिल्म में अफजल खान के रोल में देखा जाएगा, जो बीजापुर सल्तनत के आदिल शाही वंश का सेनापति था और छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक था।

38
3. अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले के रोल में नज़र आएंगे, जिनका निधन कनाक्गिरी में अफजल खान द्वारा किए गए एक हमले में हुआ था।

48
4.जेनेलिया डिसूजा

'राजा शिवाजी' में जेनेलिया डिसूजा को छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी साईबाई के रोल में देखा जाएगा। वे इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

58
5. बोमन ईरानी

‘राजा शिवाजी’ में बोमन ईरानी की अहम् भूमिका है। हालांकि, अभी तक उनके किरदार की डिटेल सामने नहीं आई है।

68
6. भाग्यश्री पटवर्धन

57 साल की भाग्यश्री इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी शाह भोसले की मां जीजाबाई के रोल में नज़र आएंगी। जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कर रहे रितेश देशमुख (47) उनसे सिर्फ 10 साल और संभाजी शाहजी भोसले का रोल कर रहे अभिषेक बच्चन (50) उनसे सिर्फ 7 साल छोटे हैं।

78
'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में ये 8 स्टार भी दिखे

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में विद्या बालन, अमोल गुप्ते, सचिन खेड़ेकर, फरदीन खान, जीतेन्द्र जोशी, अशोक समर्थ समेत 8 अन्य कलाकार भी नज़र आए।

88
ये दिग्गज कलाकार 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में दिखाई नहीं दिए

'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो होगा। वे कथिततौर पर जीवा महाला के रोल में दिखेंगे।  महेश मांजरेकर भी इस फिल्म में लाखूजी जाधव का रोल निभा रहे हैं। हालांकि, इनमें से किसी का भी चेहरा ट्रेलर में दिखें को नहीं मिला है। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories