राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

Published : Feb 10, 2026, 12:50 PM IST

एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में चेक बाउंस मामले में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। इसी बीच उनकी जबरदस्त कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

PREV
17
फिल्म मालामाल वीकली

2006 में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म मालामाल वीकली कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। इसमें राजपाल यादव का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, राजपाल यादव, असरानी लीड रोल में है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

27
फिल्म चुप चुपके

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म चुप चुप के 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया। शाहिद कपूर, करीना कपूर और परेश रावल के साथ वाली इस फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें... क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे

37
फिल्म भूल भुलैया

2007 में आई फिल्म भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटा पंडित बनकर खूब हंसाया था। उनका ये किरदार इतना जबरदस्त था कि आज भी लोग इसे भूल नहीं पाए हैं। अक्षय कुमार, विद्या बालन, परेशरावल के साथ वाली इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

47
फिल्म हंगामा

2003 में आई फिल्म हंगामा में राजपाल यादव का छोटा सा रोल था लेकिन इसमें भी उन्होंने खूब कमाल किया और दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी की इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

57
फिल्म मुझसे शादी करोगी

2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे लेकिन राजपाल यादव का रोल इसमें बेहद खास था। उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी की दिल जीत लिया। इस मूवी के डायरेक्टर डेविड धवन हैं।

67
फिल्म ढोल

2007 में आई फिल्म ढोल में राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया। उनका ये किरदार आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में थे। इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

77
फिल्म भागम भाग

2006 में फिल्म भागम भाग में राजपाल यादव का खास रोल था। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल लीड रोल में थे। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... Rajpal Yadav जेल जाने से पहले हुए इमोशनल, बोले- क्या करूं सर, मेरे पास पैसे नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories