
बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, वे चेक बाउंस केस में इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। हाल ही में खबरें आई थी कि कई फिल्मी सितारे उनकी मदद करने के लिए आगे हैं। कईयों ने तो मदद के लिए रुपए भी दे दिए है। इसी बीच केस से जुड़ी एक जबरदस्त खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि राजपाल ने कर्ज ली आधी रकम चुका है और बाकी भी जल्दी चुका दी जाएगी। बता दें कि की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होनी है। इसके बाद तय होगा कि राजपाल के केस में आगे क्या होगा।
राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें कि गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। हालांकि, कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली और अब उनके केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि कोर्ट ने शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट कंपनी को भी नोटिस जारी कर दिया है। इसी बीच राजपाल के वकील भास्कार उपाध्याय ने केस से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन पर जो कर्ज था, उसकी आधी रकम का भुगतान कर दिया गया है। वकील ने खुलासा करते हुए बताया कि जो पांच करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट में लगाए थे, उसे देने से राजपाल ने कभी मना नहीं किया। कोर्ट में अगली सुनवाई में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि राजपाल ने 4 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचकर खुद सरेंडर किया था। उस वक्त उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि था कि उनके पास पैसे नहीं, उनका कई दोस्त भी नहीं है और वे अकेले पड़ गए हैं। उनके इस बयान के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद करने के लिए आगे आए। उम्मीद की जा रही है कि वे जल्दी ही रिहा हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें... Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: क्या सजा काटने के बाद 9 करोड़ देने से बच जाएंगे राजपाल यादव?
आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म अता पता लापता बनाई थी। इसे बनाने के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और राजपाल को भारी नुकसान झेलना पड़ गया। जो उन्होंने लोन लिया था वे उसे नहीं चुका पाए और आखिरकार उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। आपको बता दें कि राजपाल की भतीजी की शादी है और वे इसमें शामिल होना चाहते है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में जमानत देने की अपील की है, जिसकी सुनवाई 16 फरवरी होगी।
ये भी पढ़ें... राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।