Published : Feb 14, 2026, 09:58 PM ISTUpdated : Feb 14, 2026, 10:15 PM IST
Rajpal Yadav Viral Video: क्या राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं। ये दावा हम नहीं कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो कुछ ऐसे ही विजुअल दिखा रहा है।
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव फिलहाल जेल में हैं। आखिरी बार जब हाईकोर्ट में उनकी ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई तो केस को 16 फरवरी यानि सोमवार को लिस्ट किया गया है। इस बीच एक वीडियो में राजपाल को ज़मानत मिलने का दावा किया जा रहा है।
26
एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैै। इसमें कई चैनल आई पर राजपाल यादव बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस क्लिप को उनकी रिहाई में सलमान खान का हाथ बताते हुए वायरल किया जा रहा है।
36
वायरल वीडियो कब का है, इसमें जेल में बंद राजपाल यादव के रिहा होने की क्या सच्चाई है, एशियानेट कोई दावा नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर ये सूचना हम आपको दे रहे हैं।
नोट - सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को पुष्टि एशियानेट नहीं करता है। ये वीडियो कब का और कहां का है, ये दावा भी हम नहीं करते हैं।
56
9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में कोर्ट के निर्देश के बाद राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वे ज्यूडीशियल कस्टडी में हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने पांच करोड़ का लोन लिया था। इसकी गारंटी के लिए अग्रिम डेट के चेक दिए थे। लेकिन बाद में ना उन्होंने वो रकम चुकाई ना ही चेक पर पेमेंट दिया। ये रकम बढ़कर 9 करोड़ हो गई है।
66
चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने उन्हें ज्यूडीशल कस्टडी में भेज दिया है। वकीलों के मतानुसार यदि वे पूरी रकम डिपॉडिट कर देते हैं तो उन्हें जमानत मिल सकती है। इस केस में 16 फरवरी को सुनवाई हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।