रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह स्टारर एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की है। रणबीर ने शनिवार को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड 'आर्क' के जरिए से एक लाइव सेशन आयोजित किया,
धुरंधर को बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों से खूब सराहना मिली है। करन जौहर से लेकर राम गोपाल वर्मा तक, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है। रणबीर कपूर ने भी ये मूवी देखी है, उन्होंने इसका रिव्यू भी किया है।
27
रणबीर कपूर ने फैंस से बातचीत की। इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उनकी मौजूदा पसंदीदा फिल्म कौन सी है। रणबीर ने तुरंत 'धुरंधर' का नाम लिया और फिल्म की जमकर तारीफ की।
37
रणबीर ने कहा, “मेरी हाल की और अभी की सबसे पसंदीदा फिल्म धुरंधर थी। मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल का काम किया। सिनेमा हॉल में बहुत अच्छा समय बीता।”
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस ने धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए बधाई दी थी। एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।
57
रणबीर कपूर की पत्नी आलिया की पोस्ट में लिखा था, “यह आज के भारत की आवाज़ है। यह आज के भारत की पसंद है। यह इतिहास के एक चैप्टर पर बेस्ड है। और अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर एक चैप्टर है। धुरंधर को बधाई! और पूरी टीम को भी बहुत-बहुत बधाई! आपने न सिर्फ धूम मचाई, बल्कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी। अगर पहले भाग ने सर्दियों में ऐसा कमाल किया, तो सोचिए दूसरा भाग वसंत में क्या कमाल करेगा!!!”
67
धुरंधर के बारे में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर पाकिस्तान के लयारी में गिरोहों में घुसपैठ करता है।
77
धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम किरदार में हैं, जबकि सारा अर्जुन और राकेश बेदी सपोर्टिंग भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।