शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली। इसी फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। कमाई का आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है।
शाहिद कपूर की हालिया फिल्म ओ रोमियो की रिलीज को 2 दिन हो गए हैं। फिल्म का सेकंड डे कलेक्शन रिवील हो गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 6.46 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, ये आंकड़ा शाम 7.00 बजे तक है। इसमें और इजाफा होने की उम्मीद हैं।
25
फिल्म ओ रोमियो को टोटल कलेक्शन
फिल्म ओ रोमियो ने पहले दिन 8.5 करोड़ से साथ अपनी ओपनिंग की थी। फिल्म ने 2 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 14.96 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो मूवी को वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि शाहिद लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं।
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फिल्म ओ रोमियो को 125-150 करोड़ के बजट में तैयार किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस मूवी के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है। इसका स्क्रीनप्ले विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला वने मिलकर लिखा है।
45
फिल्म ओ रोमियो के बारे में
ओ रोमियो एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित है। हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी हैं।
55
किसने खरीदे ओ रोमियो के OTT राइट्स
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। फिल्म अपना थिएट्रिकल रनटाइम पूरा करने के साथ तकरीबन मार्च मिड या लास्ट में ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।