"घायल हूं, इसलिए घातक हूं", धुरंधर के डायलॉग के लिए Sunny Deol को मिली कितनी रॉयल्टी?

Published : Feb 14, 2026, 06:23 PM IST

Sunny Deol Reacts To Dhurandhar Dialogue: बॉर्डर 2 एख्टर सनी देओल ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' के वायरल डायलॉग पर  अपना रिएक्शन दिया है। इस मूवी में उनकी दो सबसे मशहूर फिल्मों 'घायल' और 'घातक' टाइटल से डायलॉग बनाया गया है।   

PREV
16

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का डायलॉग, "घायल हूं, इसलिए घातक हूं" सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर रहा है। ये दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। वहीं इन फिल्मों ने ही सनी देओल की इमेज एक बेहद सख्त और जबरदस्त ए्क्शन हीरो की बना दी थी। 

26

हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी फिल्म के टाइटल को डायलॉग में इस्तेमाल करने के लिए कोई पेमेंट या रॉयल्टी मिली है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने साफ किया कि यह डायलॉग पूरी तरह से तारीफ के कारण था, न कि किसी कमर्शियल एग्रीमेंट के तहत।

36

सनी ने बताया कि आदित्य उनके काम के फैन हैं और उन्होंने इसे मेरी खूबियां गिनाने के तौर पर शामिल की है। उन्होंने इस एक्सप्रेशन को "बहुत प्यारा" बताया। इस दौरान गदर एक्टर के चेहरे पर मुस्कान तैरती रही। वे इस सवाल से थोड़ा सरप्राइज भी हो गए।

46

इस सवाल पर रिएक्ट करते सनी देओल ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भाव प्यारा लगा। उन्होंने कहा, “नहीं, हमारे जो डायरेक्ट हैं, वो हमारे बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने मेरी फिल्म देखी है और उन्होंने घायल, घातक, ये सब फिल्में देखी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि शायद उन्होंने सम्मान के तौर पर ही इस डायलॉग का इस्तेमाल किया है। मतलब, उन्होंने टाइटल का इस्तेमाल किया है, जो बहुत प्यारा है।”

56

इस बीच, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही और इसने ग्लोबल लेवल पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसका सीक्वल - 'धुरंधर: द रिवेंज' - अगले महीने रिलीज होगा।

66

सनी देओल का वर्क फ्रंट

सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सपोर्टिंग भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories