
राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर चर्चा में हैं। विवादों और सुर्खियों का पर्याय बन चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने धर्म परिवर्तन, आदिल खान दुर्रानी से शादी और 'फातिमा' नाम अपनाने को लेकर खुलकर बात की। राखी ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद इस्लाम कबूल किया था और आज भी इस धर्म का पालन करती हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए और यह भी बताया कि वह नियमित रूप से नमाज पढ़ती हैं तथा कई बार उमराह कर चुकी हैं।
मैशेबल इंडिया के शो 'द बॉम्बे जर्नी' में बातचीत के दौरान जब राखी सावंत से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। राखी ने कहा, "हां, उस गधे से शादी की थी ना, इसलिए।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
इंटरव्यू के दौरान जब राखी से पूछा गया कि क्या धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था, तो राखी ने कहा, "हां, फातिमा। मैं राखी सावंत हूं। मैं इस्लाम में ही हूं, लेकिन अब फातिमा नाम नहीं लगाती।" राखी ने साफ किया कि शादी के बाद उन्होंने फातिमा नाम अपनाया था, लेकिन सार्वजनिक जीवन में आज भी लोग उन्हें राखी सावंत के नाम से ही जानते हैं।
राखी सावंत ने यह भी बताया कि वह आज भी इस्लाम धर्म का पालन करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह नियमित रूप से नमाज अदा करती हैं और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करती हैं। उनके मुताबिक़, धर्म परिवर्तन सिर्फ शादी तक सीमित फैसला नहीं था, बल्कि वह अब भी अपने धार्मिक विश्वासों से जुड़ी हुई हैं। बातचीत के दौरान राखी ने अपनी धार्मिक यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक आठ बार उमराह कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हज सीजन खत्म होने के बाद वह एक बार फिर पाक शहर की यात्रा करने का प्लान बना रही हैं। उनके इस बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
राखी सावंत ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। इसी दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और फातिमा नाम रखा था। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता काफी विवादों के बीच खत्म हो गया, लेकिन राखी कई मौकों पर यह कह चुकी हैं कि उनके धार्मिक विश्वासों में कोई बदलाव नहीं आया है। राखी सावंत लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। चाहे शादी हो, विवाद हो या सोशल मीडिया पर दिए गए बयान, वह हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।