'अंगूरी भाभी' ने सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में खोला सबसे बड़ा राज! कहा कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

Published : Jun 02, 2026, 06:20 PM IST
Shilpa Shinde sexual harassment case confession

सार

SHOCKING CONFESSION: क्या शिल्पा शिंदे ने 11 साल बाद सबसे बड़ा सच कबूल लिया? क्या 'भाबीजी घर पर हैं' विवाद में लगाया गया सेक्शुअल हैरेसमेंट केस झूठा था? आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या प्रोड्यूसर को बेवजह बदनामी झेलनी पड़ी? और अब दोनों के रिश्ते कैसे हैं? शिल्पा के खुलासे ने टीवी इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के सालों बाद एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने मनोरंजन जगत को हैरान कर दिया है। अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली शिल्पा ने एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि शो के निर्माता के खिलाफ लगाया गया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप सच नहीं था। एक्ट्रेस का कहना है कि उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। करीब 11 साल बाद सामने आए इस बयान ने पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है और टीवी इंडस्ट्री में नई बहस शुरू कर दी है।

11 साल बाद शिल्पा शिंदे का बड़ा कबूलनामा

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने अपने करियर के सबसे चर्चित विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। मैं सच बोलने से नहीं डरती। मैंने अपने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया था, क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। बाद में समझौते के जरिए मैं उस स्थिति से बाहर निकली।"शिल्पा ने बताया कि उस वक्त वे बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा, "मैं शो छोड़ चुकी थी और मेरे सामने आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा था। एक दोस्त ने मुझसे पूछा था कि क्या तुम्हें पता है तुम क्या कर रही हो? मैंने जवाब दिया था कि मेरे पास कोई दूसरा आप्शन नहीं है।"

FIR दर्ज कराने को लेकर शिल्पा शिंदे ने कही बड़ी बात

शिल्पा शिंदे ने दावा किया कि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें गंभीर आरोप लिखने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा, "पुलिस सीधे कहती है कि अगर FIR दर्ज करवानी है तो आपको गंभीर बातें लिखनी पड़ेंगी। मैं लॉ बैकग्राउंड से आती हूं, इसलिए मुझे प्रक्रिया की समझ थी।" हालांकि एक्ट्रेस ने अब साफ शब्दों में कहा कि वह मामला वास्तविक नहीं था। अपने सबसे बड़े खुलासे में शिल्पा ने कहा, "आज मैं पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर रही हूं कि वह झूठ था। सचमुच पहली बार मैं यह बात कबूल कर रही हूं। बाद में हमारा समझौता हुआ और जो पेमेंट बाकी था, वह भी क्लियर हो गया।" उन्होंने यह भी बताया कि समझौते के बाद दोनों पक्षों ने तय किया था कि भविष्य में एक-दूसरे के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करेंगे।

शिल्पा शिंदे बोलीं- बेचारा बदनाम हो गया

शिल्पा ने इस पूरे विवाद को याद करते हुए कहा, "बेचारा (प्रोड्यूसर) उसमें बदनाम हो गया।" एक्ट्रेस का कहना था कि उस समय हालात ऐसे थे कि विवाद ने निर्माता की छवि को भी नुकसान पहुंचाया। शिल्पा शिंदे ने बताया कि वक्त के साथ रिश्ते नॉर्मल हो गए। उन्होंने कहा, "11 साल बाद भी मैंने 'भाबीजी घर पर हैं' इसलिए किया क्योंकि हमारे लेखक मनोज संतोषी जी की इच्छा थी। उस समय मैंने उन्हें भी दुख पहुंचाया था। लेकिन आज मैं उन्हीं लोगों के साथ काम कर रही हूं और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tu Juliet Jatt Di सीरियल हो रहा खत्म? क्या मेकर्स बीच में छोड़ देंगे स्टोरी
'काला हिरण' फिल्म से घबराए सलमान खान, मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर की यह डिमांड!