
Ram Charan Film Peddi Trailer Update: सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैन्स इस फिल्म को देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स दर्शकों को एक्साइटेड देख इस मूवी का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि पहले मेकर्स ट्रेलर को ग्रैंड लेवल पर लॉन्च करने वाले हैं, लेकिन अब ताजा जानकारी की मानें तो ऐसा कुछ नहीं होगा। चलिए आपको बताते हैं कि डायरेक्टर बुचि बाबू की पेड्डी का ट्रेलर कब आएगा और ये कितने मिनट का होगा।
राम चरण और जाह्ववी कपूर की फिल्म Peddi के ट्रेलर को लेकर जोरदार खबर सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि पहले ट्रेलर भोपाल में लॉन्च होने वाला था, लेकिन अब मेकर्स इसे मुंबई में लॉन्च करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण की पेड्डी का ट्रेलर 3 मिनट 40 सेकंड का होगा। सेंसर बोर्ड द्वारा इसे UA 13+ का सर्टिफिकेट मिला है। बता दें कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। राम चरण और जाह्नवी की एक साथ में ये पहली फिल्म है, ऐसे में दर्शक दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी हैं। Peddi मूवी का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है, जबकि इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज द्वारा किया गया है। पेड्डी 4 जून को बड़े पर्दे पर तहलका मचाने रिलीज होगी। पहले ये 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिर इसे 30 अप्रैल को रिलीज जाना था।
डायरेक्टर बुचि बाबू अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। 18 मई को आ रहा मूवी के ट्रेलर रिलीज से पहले बुचि बाबू ने पेड्डी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वे कहानी बहुत ही कैजुअल तरह से लिखते हैं। उन्होंने कहा कि पेड्डी के आखिरी 50 मिनट बहुत ही शॉकिंग होने वाला है, जो दर्शकों को इमोशनली डिस्टर्ब कर सकते हैं या फिर एक्साइटेड। इस फिल्म को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।