'दम है तो खुद बना लो..', धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा मूवी बतानेवालों की फिल्ममेकर ने बंद की बोलती

Published : Mar 24, 2026, 07:39 PM IST
Dhurandhar The Revenge

सार

धुरंधर: द रिवेंज को ‘प्रोपगैंडा’ कहे जाने पर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने कहा हर किसी का अपना नजरिया होता है और जिन्हें इससे दिक्कत है, वो अपनी फिल्म बना सकते हैं। इसके साथ ही RGV ने आदित्य धर की तारीफ भी की।

Ram Gopal Verma on Dhurandhar 2: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का केंद्र है फिल्म धुरंधर: द रिवेंज, जिसे लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है। मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन लोगों को जवाब दिया, जो इस फिल्म को ‘प्रोपगेंडा’ बता रहे हैं।

तो खुद बना लें अपनी फिल्म..

RGV ने लिखा, “पाकिस्तान में रहने वाले उन सभी लोगों के लिए मेरे पास एक शानदार आइडिया है, जो कह रहे हैं कि #Dhurandhar2 एक प्रोपगैंडा फिल्म है और झूठ से भरी है; वे खुद अपनी फिल्म #DhurandharTheTruth बना सकते हैं।” उनका यह बयान फिल्म को लेकर चल रही उस बहस के बीच आया है, जिसने रिलीज के बाद से ही अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं।

फिल्म पर मिले-जुले रिएक्शन

19 मार्च को रिलीज़ हुई धुरंधर: द रिवेंज को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जहां एक तरफ कई लोगों ने फिल्म के बड़े पैमाने और कहानी कहने के अंदाज़ की तारीफ की है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शकों ने इसमें दिखाए गए संवेदनशील मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने की आदित्य धर की तारीफ

यह पहली बार नहीं है, जब राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की तारीफ की है। उन्होंने पहले भी एक पोस्ट में लिखा था कि अगर उनकी फिल्में सत्या, कंपनी और सरकार उनके पुराने गुरु फ्रांसिस फोर्ड कोपोला को श्रद्धांजलि थीं, तो उनकी अगली फिल्म सिंडीकेट उनके नए गुरु आदित्य धर को समर्पित होगी।

‘प्रोपेगेंडा’ विवाद पर RGV का नजरिया

राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात करते हुए कहा, “जो लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, पहले यह समझना जरूरी है कि प्रोपेगेंडा का मतलब क्या है। हर व्यक्ति का अपना नजरिया होता है। अगर हम बात कर रहे हैं, तो मैं अपनी बात मनवाने की कोशिश करूंगा और आप अपनी। हर कोई ऐसा ही करता है।” उन्होंने आगे कहा कि आदित्य धर अपने रिसर्च और स्रोतों के आधार पर अपनी कहानी पेश कर रहे हैं, जबकि हर व्यक्ति के अपने-अपने सोर्स और विचार होते हैं।

डायरेक्टर की जिम्मेदारी पर क्या बोले RGV

RGV ने यह भी कहा कि एक फिल्ममेकर की असली ताकत उसकी कहानी को विश्वसनीय बनाने में होती है। उनके मुताबिक, अगर किसी को फिल्म में दिखाई गई बातें सही नहीं लगतीं, तो उसे अपनी फिल्म बनाने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

'धुरंधर 2' की कहानी क्या है?

धुरंधर के इस सीक्वल में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी के रूप में उभरता है, जिसे ‘शेर-ए-बलूच’ और कराची के ल्यारी का बेताज बादशाह बताया गया है। फिल्म में उसका सफर दिखाया गया है, जहां वह जस्कीरत सिंह रंगी से हमजा बनता है और देश में हुए आतंकी हमलों का बदला लेने के लिए एक जासूस के रूप में पाकिस्तान में घुसपैठ करता है। इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब कभी नहीं दिखेगा पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस का TV शो, कहा- अलविदा मेरे चाहनेवालों
मां की साड़ी में क्यों दुल्हन बनीं थी यामी गौतम? शादी को लेकर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा