राम कपूर के बेवफाई वाले बयान पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, कहा-फिजिकल रिलेशन कभी...

Published : Jun 30, 2026, 06:48 PM IST
Ram kapoor infidelity comment akanksha chamola

सार

'लॉक अप: सच या सजा' में राम कपूर के बेवफाई वाले बयान पर आकांक्षा चमोला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि फिजिकल रिलेशन कभी भी 'गलती' नहीं हो सकता। आइए बताते हैं कि राम कपूर ने इस शो में शादी और बेवफाई को लेकर क्या कहा।

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp Sach Ya Sazaa) में आए दिन सेलिब्रिटी के छुपे राज खुल रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग मुद्दों पर उनका रियल नजरिया भी सामने आ रहा है। हाल के एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच शादी और बेवफाई को लेकर चर्चा हो रही थी, जिसमें दो सेलेब्स आमने-सामने आ गए। शो के दौरान अभिनेता राम कपूर ने कहा कि यदि पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो, तो बेवफाई हमेशा रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बनती। जबकि आकांक्षा चमोला की राय कुछ अलग थी।

क्या पार्टनर बेवफाई करे तो छोड़ देना चाहिए?

शो के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि अगर उन्हें पता चले कि उनकी पार्टनर ने उन्हें धोखा दिया है, तो क्या वो इस रिश्ते को तोड़कर नया रिश्ता तलाशेंगे। इस पर राम कपूर ने कहा, 'अगर दो लोगों के बीच सच्चा प्यार है, तो बेवफाई हमेशा डील ब्रेकर नहीं होती।' उनका मानना था कि लंबे वैवाहिक रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और कभी-कभी एक गलती के बाद भी रिश्ते को दूसरा मौका दिया जा सकता है।

फिजिकल रिलेशनशिप गलती है क्या?

राम कपूर की इस राय पर शो में मौजूद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने तुरंत असहमति जताई। उन्होंने साफ कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना कोई "गलती" नहीं बल्कि पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है। इसलिए इसे एक भूल कहकर सही नहीं ठहराया जा सकता।

क्या है सोशल मीडिया पर लोगों की राय?

दोनों कलाकारों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई नजर आईं। कई यूजर्स ने आकांक्षा चमोला की बात का समर्थन करते हुए कहा कि रिश्ते में विश्वास सबसे अहम होता है और बेवफाई को सामान्य नहीं माना जा सकता। वहीं कुछ लोगों ने राम कपूर की राय का समर्थन करते हुए कहा कि हर रिश्ता अलग होता है और ऐसे मामलों में परिस्थितियां भी मायने रखती हैं।

बता दें कि आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने डिवोर्स के बयान को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना और उनका तलाक होने वाला है। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि गौरव बच्चा चाहते हैं, जबकि वो मां नहीं बनना चाहती हैं। उनके अंदर मातृत्व वाली फिलिंग नहीं है।

और पढ़ें: 'उसने पैर पकड़कर रो-रो कर माफी मांगी', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा

'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Trailer Date: यश की फिल्म से पहली बार उठेगा फीमेल कास्ट से पर्दा, खुलेंगे कई राज
'उसने पैर पकड़कर रो-रो कर माफी मांगी', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा