
Ramayan Movie Record: रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर मूवी 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हुई। रिलीज के पहले दिन ही इसने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले दिन की कमाई के मामल में भले ही यह फिल्म प्रभास की 'आदिपुरुष' से पीछे रह गई, लेकिन कई नए रिकॉर्ड जरूर बनाए हैं। यह रणबीर कपूर और साई पल्लवी दोनों के ही करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।
इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर थी। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब 'रामायण' ने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह 'रामायण' ने रणबीर कपूर के बॉक्स ऑफिस करियर में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
'रामायण' की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर काफी चर्चा थी। फिल्म की टिकटों की बिक्री रिलीज से 15 दिन पहले दशहरे के दिन शुरू कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही 'रामायण' के दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकट बिक चुके थे। इसमें भारत में हुई 120 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग भी शामिल थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।