'रामायणम्' ने भारत में 'धुरंधर' को पछाड़ा, अब टूटेगा KGF 2 का रिकॉर्ड! लेकिन असली चुनौती ये 3 मूवी

Published : Nov 19, 2026, 07:00 AM IST
Ramayana Vs Dhurandhar Box Office

सार

Ramayana Vs Dhurandhar : 'रामायणम्' ने बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन असली मुकाबला अब उन तीन फिल्मों से है जिनके रिकॉर्ड तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

रणबीर कपूर की 'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए आंकड़े छू रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में भी इसकी कमाई ने इसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है। हालांकि, अब इसके सामने चुनौती सिर्फ एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की नहीं है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2', 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों के आंकड़े इसे बड़ी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि मौजूदा रफ्तार के साथ 'रामायणम्' इन फिल्मों के कितने करीब पहुंच सकती है?

14वें दिन कितनी हुई 'रामायणम्' की कमाई?

  • बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायणम्' ने 14वें दिन भारत में 23.20 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के कुल 22,263 शो चले।
  • 14वें दिन हिंदी वर्जन ने 16.50 करोड़ रुपए, मलयालम ने 2.15 करोड़ रुपए, कन्नड़ ने 1.65 करोड़ रुपए, तमिल ने 1.60 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 1.30 करोड़ रुपए कमाए।
  • फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,009.05 करोड़ रुपए हो गया है। व
  • 14वें दिन विदेशों से फिल्म ने करीब 8 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 510 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
  • फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1,519.05 करोड़ रुपए हो चुकी है।

भारत में टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में कहां है 'रामायणम्'?

  • भारत में नेट कलेक्शन के आधार पर 'रामायणम्' फिलहाल पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इसने 840.20 करोड़ रुपए कमाने वाली रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है।
  • 15वें दिन इसका यश स्टारर 'KGF 2' का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, इससे ऊपर मौजूद फिल्मों के आंकड़े काफी बड़े हैं। भारत में सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'पुष्पा 2' पहले, 'धुरंधर 2' दूसरे और 'बाहुबली 2' तीसरे स्थान पर हैं।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में

रैंकफिल्मभारत में नेट कमाई
1पुष्पा 2₹1,234.10 करोड़
2धुरंधर 2₹1,149.30 करोड़
3बाहुबली 21,030.42 करोड़
4केजीएफ 2₹859.70 करोड़
5रामायणम्₹844.40 करोड़

इस सूची में 'रामायणम्' और 'केजीएफ 2' के बीच 15.30 करोड़ रुपए का अंतर है। लेकिन बड़ी तस्वीर देखें तो फिल्म को अभी 'बाहुबली 2', 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' के आंकड़ों तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।

दुनियाभर में टॉप 5 फिल्मों में कितना पीछे है रणबीर की फिल्म?

  • दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 'दंगल' पहले स्थान पर है।
  • इसके बाद 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का नंबर आता है।
  • 1,519.05 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ 'रामायणम्' इस सूची में पांचवें स्थान पर है।

वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ टॉप 5 फ़िल्में

रैंकफिल्मवर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन
1दंगल₹2,070.30 करोड़
2धुरंधर 2₹1,813.39 करोड़
3बाहुबली 2₹1,788.06 करोड़
4पुष्पा 2₹1,742.10 करोड़
5रामायणम्₹1,519.05 करोड़

वर्ल्डवाइड रैंकिंग में 'रामायणम्' के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन तीन फिल्मों के आंकड़े हैं। 'पुष्पा 2' से आगे निकलने के लिए इसे करीब 223 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। वहीं, 'बाहुबली 2' और 'धुरंधर 2' तक पहुंचने के लिए इससे भी ज्यादा कमाई की जरूरत होगी। फिलहाल फिल्म की आगे की कमाई ही तय करेगी कि यह इन रिकॉर्ड्स के कितने करीब पहुंच पाती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Collection Day 14: 14वें दिन कितनी रही 'रामायण' की कमाई, 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर
Yeh Prem Mol Liya Trailer: पत्नी नहीं पति जाएगा ससुराल! मजेदार है आयुष्मान-शरवरी की नई फिल्म का ट्रेलर