Ramayana Collection Day 14: 14वें दिन कितनी रही 'रामायण' की कमाई, 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर

Published : Nov 18, 2026, 08:27 PM IST
Ramayana box office collection day 14

सार

Ramayana Collection: रामायण की धुरंधर कमाई 14वें दिन भी जारी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की नजर अब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

Ramayana Box Office Collection Day 14: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है। 14वें दिन तक 'रामायण' ने देश में 835.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। हालांकि, 14वें दिन के आंकड़े अभी अनुमानित हैं और फाइनल कलेक्शन आना बाकी है।

रामायण का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन यानी बुधवार 18 नवंबर को भी 'रामायण' ने अच्छी कमाई की। रात 8 बजे तक फिल्म ने इस दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 14.83 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म देशभर में कुल 16,674 शोज में दिखाई गई। भाषाओं के हिसाब से देखें तो हिंदी संस्करण ने सबसे ज्यादा कमाई की। इसके बाद कन्नड़, तमिल और तेलुगु का नंबर रहा।

14वें दिन का भाषावार कलेक्शन (आंकड़े रात 8 बजे तक)

भाषाशोजनेट कलेक्शन
हिंदी13,880₹11.33 करोड़
कन्नड़722₹1.34 करोड़
तमिल911₹1.17 करोड़
तेलुगु1,161₹99 लाख
कुल16,674₹14.83 करोड़

14वें दिन की कुल कमाई में हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी करीब 76.4% रही। यानी फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक हिंदी में मिल रहे हैं। ये आंकड़े अब तक ट्रैक किए गए शोज के आधार पर अनुमानित हैं। रात में फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'रामायण'

फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह 'दंगल' और 'धुरंधर 2' के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

भारत में रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार

भारत में भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है। 14वें दिन तक 'रामायण' ने देश में 835.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। हालांकि, 14वें दिन के आंकड़े अभी अनुमानित हैं और फाइनल कलेक्शन आना बाकी है।

विदेशों में भी रामायण का जलवा, 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'रामायण' शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने विदेशों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह 'दंगल' और 'धुरंधर 2' के बाद विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म की एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने चीन और जापान जैसे बाजारों को शामिल किए बिना, केवल अपने पहले फेज की रिलीज में ही विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे बॉलीवुड के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने से कितनी दूर है रामायण?

  • 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद अब 'रामायण' की नजर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में और ऊपर पहुंचने पर है। फिल्म के सामने अगला बड़ा लक्ष्य अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' है।
  • 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1727.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, 'रामायण' की कमाई 1509.19 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में 218.04 करोड़ रुपये का अंतर है। यानी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 'रामायण' को अभी इतनी और कमाई करनी होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yeh Prem Mol Liya Trailer: पत्नी नहीं पति जाएगा ससुराल! मजेदार है आयुष्मान-शरवरी की नई फिल्म का ट्रेलर
शरद कपूर के नाम पर कैसे हो रही धोखाधड़ी, खुद एक्टर ने किया सावधान