Ramayana Advance Booking Day 2: दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ बिके 'रामायण' के टिकट, कर डाली इतनी कमाई

Published : Nov 06, 2026, 02:24 PM IST
Ramayana Day 2 Advance Booking Collection

सार

Ramayana Box Office Day 2 Advance Booking: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। शुक्रवार की एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की मजबूत डिमांड दिखा रहे हैं। हालांकि, इसमें कुछ कमी आई है।

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों का उत्साह कम होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने शुक्रवार यानी दूसरे दिन के लिए भी एडवांस बुकिंग में मजबूत पकड़ दिखाई। आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई सिर्फ ओपनिंग डे तक सीमित नहीं है। हिंदी के साथ तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीकेंड पर स्पॉट बुकिंग और फैमिली ऑडियंस की एंट्री के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किस स्तर तक पहुंचता है।

दूसरे दिन 'रामायण' के कितने टिकट बिके और कितनी हुई कमाई?

'रामायण' ने शुक्रवार यानी दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों को छोड़कर करीब 30.63 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म के लिए देशभर में अब तक 8.51 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए। ये बुकिंग 24,550 शोज के लिए हुई है। अगर ब्लॉक सीट हटाकर देखें तो फिल्म ने दूसरे दिन के लिए 7.03 लाख टिकट की बिक्री के साथ 25.16 करोड़ रुपए का कारोबार किया। गुरुवार की बड़ी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन के ये आंकड़े फिल्म की मजबूत पकड़ की ओर इशारा करते हैं।

यह भी पढ़ें : Ramayana Worldwide Box Office: दुनियाभर में रणबीर की फिल्म का धमाका, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़!

वर्जन वाइज दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग इस प्रकार रही :-

रामायण पार्ट 1 वर्जनदूसरे दिन की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीट के साथ)
हिंदी वर्जन24.03 करोड़ रुपए
तेलुगु वर्जन2.88 करोड़ रुपए
कन्नड़ वर्जन2.55 करोड़ रुपए
तमिल वर्जन82.01 लाख रुपए
मलयालम वर्जन36.16 लाख रुपए

यह भी पढ़ें : 'धुरंधर 2' तो छोड़ो, पहले दिन इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'रामायण', देखें पूरी लिस्ट!

पहले दिन के मुकाबले कम हुई 'रामायण' की एडवांस बुकिंग

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले दिन के लिए ब्लॉक सीट के साथ 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग से लगभग 50 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि बिना ब्लॉक सीट के साथ यह आंकड़ा लगभग ₹42.96 करोड़ था। इस हिसाब से देखें तो दूसरे दिन प्री-सेल्स में 38 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा कहां जाकर रुकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT Releases This Friday: 6 नवंबर को OTT पर रिलीज होंगी 8 फिल्में, अक्षय की 'हैवान' समेत ये 7 नाम
आदिपुरुष का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई रणबीर की रामायण, पहले दिन की कमाई में कितना फासला?