
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद फिल्म ने आठवें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही यह इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई। दूसरे वीकेंड की शुरुआत में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 700 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' ने पहले सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने हिंदी सिनेमा के लिए सबसे ज्यादा सोमवार कलेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी शानदार कमाई की। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन 53.50 करोड़ रुपए कमाए। नौवें दिन इसकी कमाई करीब 48.10 करोड़ रुपए रही, जबकि शनिवार यानी दसवें दिन शाम 6 बजे तक फिल्म ने 43.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।
यह भी पढ़ें : Ramayana Advance Booking Day 10: एडवांस बुकिंग में रामायणम् की आंधी, खतरे में धुरंधर 2 का रिकॉर्ड
10 दिन बाद भारत में 'रामायणम्' का कुल नेट कलेक्शन 655.89 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा', ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा : अ लीजेंड पार्ट 1', शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' और प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 AD' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो क्रमशः 601.54 करोड़ रुपए, 622.48 करोड़ रुपए, 640.25 करोड़ रुपए और 646.31 करोड़ रुपए था।
फिल्म के रोजाना के कलेक्शन पर नजर डालें तो सोमवार इसका सबसे शानदार दिन रहा। उस दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को भी 94.10 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की दिनवार कमाई इस तरह रही:-
इन आंकड़ों को जोड़ने पर कुल इंडिया नेट कलेक्शन 655.89 करोड़ रुपए करोड़ रुपए होता है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Mistakes: 4000 करोड़ की 'रामायणम्' में ब्लंडर्स की भरमार, ये 10 सीन देख पकड़ लेंगे माथा
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी अहम किरदारों में शामिल हैं। पौराणिक कहानी और बड़ी स्टारकास्ट के चलते फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में थी और अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी इसकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।