
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी धाक जमा रही है। दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर ग्रोथ देखने को मिली।नतीजतन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह माइथोलॉजिकल फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह और मजबूत करने की कोशिश में है। हिंदी वर्जन इसकी कमाई का सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है, जबकि बाकी भाषाओं में भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह कमाई 23,573 शोज से दर्ज की गई। पिछले दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से देखें तो फिल्म ने रविवार को शनिवार के मुकाबले 2.9 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
11 दिनों के बाद 'रामायण' का भारत में नेट कलेक्शन 760.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 909.करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर की बात करें तो फिल्म ने 11 दिन के आंकड़े आने के बाद ओवरसीज मार्केट से टोटल 475.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1,384.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
'रामायणम्' हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज हुई है। 11वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। इसने 18,536 शोज से 55 करोड़ रुपए नेट कमाए। कन्नड़ वर्जन ने 919 शोज से 5.75 करोड़, तमिल ने 1,340 शोज से 4.75 करोड़, मलयालम ने 1,146 शोज से 5 करोड़ और तेलुगु ने 1,632 शोज से 4.50 करोड़ रुपए कमाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।