'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!

Published : Oct 30, 2026, 03:23 PM IST
Sai-Pallavi-Praises-Ravana

सार

Ramayana Controversy: साई पल्लवी ने ‘रामायणम्’ के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में रावण को लेकर ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। जानिए उन्होंने क्या कहा और लोगों की राय क्यों बंटी।

रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह फिल्म के विजुअल्स या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि साई पल्लवी का एक बयान है। फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में हुए प्रीमियर के दौरान रावण को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंट गई है। कुछ लोग उनकी बात को आत्ममंथन का संदेश मान रहे हैं, तो कुछ को उनके शब्दों पर आपत्ति है। आखिर साई पल्लवी ने ऐसा क्या कहा, जिसने नई बहस छेड़ दी?

साई पल्लवी ने रावण को लेकर क्या बयान दिया?

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में साई पल्लवी से फिल्म और रामायण की सीख को लेकर सवाल किया गया था। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने रावण के चरित्र पर अपनी राय रखी। एक्ट्रेस ने कहा, “एक धर्मग्रंथ के तौर पर, अगर आप आस्था रखते हैं, तो आप अपने भीतर मौजूद अच्छाई और बुराई को पहचानने और उस पर विचार करने की कोशिश करेंगे। समय के साथ खुद को सुधारना भी जरूरी है। क्योंकि रावण पूरी तरह बुरा नहीं है। यह जरूरी है कि हम अपने भीतर के रावण को पहचानें और समय के साथ खुद में बदलाव करें।” उनका यह बयान सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया।

रावण पर साई पल्लवी के बयान से सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

साई पल्लवी की बात को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक वर्ग ने एक्ट्रेस के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि उनका संदेश इंसान के अंदर मौजूद अच्छाई और बुराई को पहचानने और अपनी कमियों को सुधारने से जुड़ा है। उनके मुताबिक, साई पल्लवी रावण के कृत्यों का समर्थन नहीं कर रही थीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करने की बात कर रही थीं।

वहीं, कुछ यूजर्स को एक्ट्रेस के शब्दों पर आपत्ति हुई। उनका मानना है कि रामायण में रावण की भूमिका और उसके कर्मों को देखते हुए उसके बारे में इस तरह का कमेंट नहीं करनी चाहिए। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे किरदार को सामान्य मानवीय कमियों से जोड़ने पर उसके कृत्यों की गंभीरता कम करके देखे जाने का खतरा है। एक यूजर ने तो लिखा है, ‘मुंह बंद रख लड़की।’ इस तरह एक्ट्रेस के एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग विचारों को सामने ला दिया।

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर और यश की रामायणम्?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्’ का लॉस एंजेलिस में 27 अक्टूबर 2026 को प्रीमियर आयोजित किया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। अब देखना होगा कि रिलीज से पहले साई पल्लवी के बयान को लेकर शुरू हुई यह बहस फिल्म की चर्चा और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कितना असर डालती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akka Review: कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की भिड़ंत में क्या है खास, जानें कैसी है Netflix की 'अक्का'?
OTT Weekend Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 6 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट