'किसको सीता बना दिया?' 4000 करोड़ की 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के दिग्गज एक्टर

Published : Jul 18, 2026, 01:18 PM IST
annu-kapoor-on-sai-pallavi-sita-casting-ramayana

सार

नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से पहले अन्नू कपूर ने साई पल्लवी की सीता के रूप में कास्टिंग पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने फिल्म, निर्देशक और रामायण को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी।

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही नया विवाद खड़ा हो गया है। दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता का किरदार दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि तकनीक के मामले में फिल्म भले ही नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, लेकिन माता सीता जैसे पूजनीय किरदार के लिए कलाकार का चयन बेहद जिम्मेदारी का विषय है। इतना ही नहीं, अन्नू कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह निर्देशक नितेश तिवारी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।

अन्नू कपूर ने 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर क्यों उठाया सवाल?

अन्नू कपूर ने फिल्म पर अपनी राय रखते हुए कहा, "क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे, वो रामानंद सागर की 'रामायण' को तकनीक के मामले में बहुत आगे निकाल देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि आपने सीता का रोल किसे दिया है? सीता मां हैं।" उनका कहना था कि माता सीता सिर्फ एक फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। इसलिए ऐसे किरदारों के लिए कलाकार चुनते समय विशेष संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जरूरी होती है।

यह भी पढ़ें : इस तारीख को आएगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर

 

क्या रामानंद सागर की 'रामायण' को पीछे छोड़ पाएगी नई फिल्म?

अन्नू कपूर का मानना है कि विजुअल इफेक्ट्स, तकनीक और प्रेजेंटेशन के मामले में नई 'रामायण' काफी भव्य हो सकती है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि केवल तकनीक ही किसी फिल्म को महान नहीं बनाती, बल्कि किरदारों की विश्वसनीयता भी उतनी ही अहम होती है। जब उनसे 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, "आप जिसका नाम ले रहे हो उसको जानता भी नहीं हूं मैं। कौन है? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं।"

यह भी पढ़ें : 'रामायण' की सीता साई पल्लवी के करोड़ों के घर की तस्वीरें वायरल, नेट वर्थ भी कर देगी हैरान!

'रामायण' का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

लगभग 4000 करोड़ फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स शामिल होंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हैंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आखिर क्यों सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी धमकी? जानें वजह
SRK की ऑनस्क्रीन बेटी इस बीमारी का रहीं शिकार, कई साल तक नहीं कर पाईं यकीन