रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल सफर बन गई है। भगवान राम का किरदार निभाते हुए रणबीर घर पर बेटी राहा को यही कहानियां सुनाते हैं। राहा की मासूम जिज्ञासा ने इस प्रोजेक्ट को और खास बना दिया है।
राम बने रणबीर घर में सुनाते हैं 'रामायण' की कहानियां
रणबीर कपूर 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने एक बातचीत में बताया कि शूटिंग के साथ-साथ वह घर पर अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाते हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास बन गया है।
26
राहा के सवाल ने जीता रणबीर कपूर का दिल
रणबीर कपूर ने एक एजेंसी से कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि जब मैं पिता बना, उसी समय मुझे यह फिल्म मिली। मैं काम पर भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं और घर जाकर अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाता हूं। वह इतनी दिलचस्पी से पूछती है, ‘क्या आज आपने हनुमान जी के साथ शूट किया? या सीता जी के साथ? आपने आज क्या किया?’”
रणबीर ने आगे कहा, “उसकी इस कहानी में इतनी रुचि दिखाती है कि लगता है यह हमारी डीएनए में है। हमारी संस्कृति हमारे सबकॉन्शियस में बसी है। इसलिए हमें यह सब बहुत स्वाभाविक लगता है। हम चाहते हैं कि यह कहानी ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचे।”
46
रणबीर कपूर ने पहले ठुकराई थी 'रामायण'
रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में यह फिल्म करने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि वह भगवान राम का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद उनका नजरिया बदल गया।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा फिल्म 'रामायण' में में रणबीर कपूर सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे। यह उनके करियर का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण रोल माना जा रहा है।
66
4000 करोड़ बजट, देश की सबसे बड़ी फिल्म
‘रामायण’ का बजट करीब 4000 करोड़ रुपए है। नमित मल्होत्रा इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियो के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म में यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। पहला पार्ट अक्टूबर 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।