Ramayana OTT Release: कब और कहां स्ट्रीम होगी 'रामायण'? प्रोड्यूसर ने उठाया सच्चाई से पर्दा

Published : Nov 29, 2026, 01:35 PM IST
Ramayana OTT Update

सार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ₹450 करोड़ की डिजिटल डील की खबरों पर भी स्थिति साफ कर दी है।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की भव्यता और बड़े पर्दे पर इसके अनुभव की चर्चा के बीच इसकी OTT रिलीज को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। यहां तक दावा किया गया कि मेकर्स ने डिजिटल राइट्स के लिए करोड़ों रुपए की बड़ी डील कर ली है। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न सिर्फ डिजिटल रिलीज की अटकलों पर जवाब दिया, बल्कि यह भी साफ किया कि फिलहाल मेकर्स की प्राथमिकता क्या है।

क्या ₹450 करोड़ में बिक चुके 'रामायण' के डिजिटल राइट्स?

‘रामायण’ के OTT राइट्स को लेकर पहले खबरें आई थीं कि JioHotstar ने फिल्म के डिजिटल अधिकार करीब 450 करोड़ रुपए की बड़ी डील में खरीद लिए हैं। इस खबर ने फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इन दावों पर स्थिति साफ कर दी है। DD News के साथ बातचीत में नमित ने बताया कि फिल्म को अभी तक किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को नहीं बेचा गया है। यानी ₹450 करोड़ की डिजिटल डील को लेकर चल रही खबरों की फिलहाल उनके बयान से पुष्टि नहीं होती। उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी फिल्म को OTT पर लाने की कोई जल्दबाजी नहीं है।

'रामायण' OTT पर कब आएगी?

नमित मल्होत्रा का कहना है कि वह चाहते हैं कि दर्शक ‘रामायण’ को पहले सिनेमाघरों में जाकर देखें। उनके मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक और उसका पूरा अनुभव बड़े पर्दे पर ही बेहतर तरीके से महसूस किया जा सकता है। OTT रिलीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आज की तारीख में हम इसे किसी तय प्रक्रिया के तहत OTT पर रिलीज नहीं कर रहे हैं। अभी बातचीत चल रही है। मैं चाहता था कि दर्शक इस फिल्म, इसके म्यूजिक और पूरी कहानी को बड़े पर्दे पर अनुभव करें। OTT पर यह कई महीनों बाद ही आएगी। फिलहाल इसकी कोई तत्काल योजना नहीं है।”

किसी प्लेटफॉर्म के साथ नहीं हुई 'रामायण' की डील

नमित ने डिजिटल राइट्स को लेकर और भी स्पष्ट बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक किसी भी OTT प्लेटफॉर्म को फिल्म के अधिकार नहीं बेचे हैं। साथ ही, उनकी अभी ऐसी कोई मंशा भी नहीं है कि जल्दबाजी में किसी स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ समझौता कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, दर्शकों को वहीं जाकर इसका आनंद लेना चाहिए। OTT पर फिल्म कब आएगी, यह बाद की बात है। फिलहाल न तो कोई डील हुई है और न ही आने वाले दिनों में ऐसी किसी डील का उनका प्लान है। इस बयान के बाद इतना साफ है कि दर्शकों को ‘रामायण’ के डिजिटल प्रीमियर के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज की कोई पक्की तारीख या प्लेटफॉर्म अभी सामने नहीं आया है।

अब दिवाली 2028 पर रिलीज होगा 'रामायण' का दूसरा पार्ट

इस बीच ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट की रिलीज को लेकर भी बदलाव हुआ है। पहले फिल्म को दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरा पार्ट अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है। फिलहाल रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 24 दिन में यह फिल्म दुनियाभर में ग्रॉस 1,814.55 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 20: Love Gill पर कमेंट करना Scout OP को पड़ा भारी, सलमान खान ने सरेआम लगाई जमकर क्लास!
'मेरा दोस्त है...', विवेक ओबेरॉय ने किया सलमान खान की 'मातृभूमि' को सपोर्ट! देखें वायरल वीडियो