Ramayana Star Cast Fees: 'रामायण' में बिना फीस लिए रावण बने यश! पहले पार्ट में किसे कितनी रकम मिली?

Published : Nov 02, 2026, 05:33 PM IST
Ramayana Star Cast Fees

सार

रामायण की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। किसी को मिले करोड़ों रुपए, तो किसी ने बिना फीस के ही फिल्म में काम करने का फैसला किया।

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसकी भव्यता, दमदार स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। लेकिन अब फिल्म के कलाकारों की फीस से जुड़ी जानकारी ने भी सबका ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी को लगभग 50 करोड़ रुपए मिले हैं। भगवान राम से लेकर रावण और हनुमान तक के किरदार निभाने वाले सितारों को कितनी रकम मिली है? किस अभिनेता ने मोटी फीस ली और किसने बिना पैसे लिए फिल्म का हिस्सा बनना चुना? आइए जानते हैं पूरी स्टारकास्ट की फीस का हिसाब।

'रामायण' में भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने कितनी फीस ली?

सिनेएआईएक्स (CineAIx) के एक ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए 75 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इस रकम के साथ वह फिल्म के सबसे महंगे एक्टर बताए जा रहे हैं। रणबीर के कंधों पर रामायण के सबसे अहम किरदारों में से एक को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी है। फिल्म को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है और इसमें उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।

'रामायण' में रावण बनने के लिए यश ने क्यों नहीं ली फीस?

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे पैन-इंडिया स्टार यश ने फीस के तौर पर कोई रकम नहीं ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यश इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। वह नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में वह अपनी फीस लेने के बजाय फिल्म के मुनाफे में से तय हिस्सेदारी हासिल करेंगे। यानी उनकी कमाई का सीधा संबंध फिल्म के कारोबार से होगा।

'रामायण' में माता सीता बनने के लिए साई पल्लवी को कितने करोड़ मिले?

नितेश तिवारी की 'रामायण' में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूमिका के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपए की फीस मिली है। इस रकम के साथ वह फिल्म की सबसे महंगी एक्ट्रेस बताई जा रही हैं। साई पल्लवी की लोकप्रियता और अभिनय को देखते हुए उनके इस किरदार पर भी दर्शकों की खास नजर रहने वाली है।

'रामायण' में लक्ष्मण और हनुमान बनने वाले सितारों की फीस कितनी है?

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं, एक्शन स्टार सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस भूमिका के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए फीस दी गई है। सनी देओल का दमदार अंदाज इस किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

रामायण के अन्य एक्टर्स की फीस इस प्रकार बताई जा रही:-

एक्टरकिरदारफीस 
रकुल प्रीत सिंहसूर्पणखा1.50 करोड़ रुपए
काजल अग्रवालमंदोदरी1 करोड़ रुपए
राघव जुयालमेघनाद1 करोड़ रुपए
अनुपम खेरजटायु (आवाज़)50 लाख रुपए
विवेक ओबेरॉयविद्युतजीवाNA (कैंसर पेशेंट्स के लिए दान की)
कुणाल कपूरइंद्रदेव30 लाख रुपए
लारा दत्ताकैकेयी25 लाख रुपए

 डिस्क्लेमर : रिपोर्ट्स में यह सैलरी फिल्म के पहले पार्ट की बताई जा रही है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस पार्ट का बजट लगभग 1800 करोड़ रुपए है। आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिए गए हैं। एशियानेट न्यूज़ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में बेटी ने दिखाई मिडिल फिंगर, बवाल के बाद पत्नी ने दी यह सफाई
भारती सिंह ने पैपराजी के साथ की जमकर मस्ती, फिर अचानक बोलीं- पुलिस बुलाओ, देखें VIDEO